2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आतंकी संगठन ने 6 जून को यूपी के इस स्टेशन को दी उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

हर आने-जाने वाली रेल गाड़ियों और संदिग्ध लोगों पर रखी जा रही है पैनी नजर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 5 Jun 2018, 5:35 PM IST

Hapur

आतंकी संगठन ने 6 जून को यूपी के इस स्टेशन को दी उड़ाने की धमकी, प्रशासन में मचा हड़कंप

हापुड़. पंजाब में अंतिक संगठन लश्करे तैयबा द्वारा डीआरएम को देश में 14 रेलवे स्टेशन उड़ाने की धमकी भरे पत्र भेजने के बाद यूपी के हापुड़ रेलवे स्टेशन पर भी अलर्ट जारी कर दिया गया। दरअसल, इस आतंकी संगठन ने अपनी फहरिस्त में जिन 14 स्टेशनों को उड़ाने की धमकी दी है। उनमें हापुड़ स्टेशन भी शामिल है। धमकी मिलने के बाद से अधिकारियो में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी हापुड़ रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस ट्रेन में संदिग्ध बम मिला था, जिसको जाँच में उसे डमी बताया गया था।

यह भी पढ़ें- दलितों की राजनीति करने वाले भीम आर्मी के सदस्य का ऐसा चेहरा आया सामने कि सभी रह गए दंग

गौरतलब है कि हापुड़ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी के बाद जीआरपी और आरपीएफ के पुलिसकर्मी संदिग्ध लोगों और संदिग्ध वस्तु की तलाश में हापुड़ रेलवे स्टेशन पर चेकिंग करने में जुटी हुई है। बताया जा रहा है के आरपीएफ लखनऊ हैडक्वॉटर से आदेश आने के बाद हापुड़ रेलवे स्टेशन को एलर्ट पर रख गया है। एलर्ट के बाद हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ और जीआरपी ने मिलकर सघन चेकिंग अभियान चलाया। बताया जा रहा है कि इंटेलिजेन्स द्वारा RPF हेडक्वार्टर को सूचना दी गई थी कि किसी संदिग्ध व्यक्ति द्वारा एक धमकी भरा पत्र दिया गया है, जिसमें 6 जून को कई स्टेशनों का जिक्र करते हुए उड़ाने की धमकी दी गई है इसी के मद्देनजर RPF हेडक्वार्टर से सभी स्टेशनों को अलर्ट पर रखा गया है तो हापुड रेलवे स्टेशन भी RPF जीआरपी द्वारा संयुक्त रुप से सघन चेकिंग अभियान चलाया गया है जिसमें रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों से पूछताछ व उनके बेग की तलाशी भी ली गई है। RPF हापुड़ इंचार्ज असम असलम खान ने बताया कि हेड क्वार्टर द्वारा हापुड़ स्टेशन को अलर्ट पर रखने के बाद यहां मंगलवार को हम लोगों ने रेलवे के वेंडर, सफाई कर्मचारी और यह जल सेवा प्रदान कर रहे स्काउट गाइड के छात्रों को जागरुक किया है और जरूरी दिशा निर्देश भी दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि सभी लोगों से अपील की गई है कि रेलवे स्टेशन पर कोई भी संदिग्ध वस्तु जैसे मोबाइल, छोटा खिलौना या लावारिस बैग दिखे तो तुरंत जीआरपी या आरपीएफ को सूचना दें। ताकि किसी भी तरह की घटना को पहले से ही रोका जा सके, क्योंकि आज से पहले हापुड़ रेलवे स्टेशन पर संगम एक्सप्रेस ट्रेन में इसी तरह की संदिग्ध टॉर्च नुमा वस्तु मिली थी,जिस वजह से हम पूरी तरह से अलर्ट पर है, जो भी ट्रेन यहाँ से गुजर रही है उसमें चेकिंग कराई जा रही है।