हापुड़। यूपी के जनपद हापुड़ में देश के लिए स्टेट और नेशनल लेवल पर दर्जनों गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी तीन मुस्लिम महिला खिलाड़ियों ने हाथ में दर्जनों मेडल लेकर पीएम और सीएम से मदद की गुहार लगाई है। तीनों युवतियां अकशा, इरम और अलीवा तीनों ही सगी बहने हैं। तीनों 400 और 800 मीटर की दौड़ में अब तक करीब 60 से अधिक गोल्ड और सिल्वर मेडल जीत चुकी हैं, लेकिन गरीबी के कारण अब ये आगे नहीं खेल पा रही हैं।