20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / Lockdown में सिलेंडर मंगवाना पड़ा भारी, गंवाए 25 हजार रुपये, इन ठगों से आप भी रहें सावधान

Lockdown में सिलेंडर मंगवाना पड़ा भारी, गंवाए 25 हजार रुपये, इन ठगों से आप भी रहें सावधान

Highlights . एक सप्ताह पहले किया था सिलेंडर बुक. डिलिवरी न मिलने पर उन्होंने गूगल से सर्च कर एजेंसी का लिया था नंबर. मदद के नाम पर लोगों से ठग रहे अपराधी  
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Virendra Kumar Sharma

•

Updated: 1 Apr 2020, 12:38 PM IST

gas-cylinder__________cov.jpg

गाजियाबाद। लॉकडाउन के दौरान आप कुछ सामान ऑनलाइन मंगवा रहे है तो सावधान होने की जरुरत है। कोरोना संकट के दौरान आप ठगी के शिकार को सकते है। ताजा मामला गाजियाबाद की जागृति विहार का है। एक सप्ताह पहले शख्स ने एलपीजी सिलिंडर बुक कराया था, लेकिन उसकी डिलिवरी नहीं हुई। बाद में उससे कोरोना पीड़ितों से एक रुपये की मदद के नाम पर 25 हजार रुपये ठग लिए।

जानकारी के अनुसार, जागृति विहार निवासी फिरोज फोटोग्राफर है। इन्होंने एक सप्ताह पहले गैस सिलिंडर बुक कराया था। डिलिवरी न होने पर गैस एजेंसी के वेंडर को फोन किया तो उसने लॉकडाउन में घर पर सिलिंडर देने से इंकार कर दिया। उन्होंने गूगल से गैस एजेंसी का नंबर लेकर कॉल की तो सिलिडंर घर पहुंचाने का आश्वासन दिया गया। इस दौरान उनसे कोरोना वायरस पीड़ितों की मदद करने के लिए चैरिटी में एक रुपया दान देने की बात कही।

उनसे यह रुपया ऑनलाइन ट्रांसफर कराया गया। ठगों ने पहले उन्हें मोबाइल पर रिमोट ऐप इंस्टॉल कराया। उसके बाद सभी डिटेल डलवाकर 1 रुपया डालने को कहा। जैसे ही डिटेंल डालने के बाद पेमेंट की तो उनके अकाउंट से 25 हजार रुपये गायब हो गए। पीड़िता ने सेक्टर-23 स्थित संजयनगर पुलिस चौकी को मामले की शिकायत दी है। पुलिस ने लॉकडाउन में बिजी होने की वजह से शिकायत दर्ज नहीं की है।