4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक मार्केटिंग और विज्ञापन उद्योग को दे रही रफ्तार, व्यापारियों ने कहीं ये बात

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर क्षेत्र में विकास को गति दे रहा है। ऐसे में एड टारगेटिंग, प्रोग्रामेटिक एडवरटाइजिंग, एड क्रिएटिव एन्हांसमेंट, चैटबॉट्स और वर्चुअल असिस्टेंट्स में एडवरटाइजिंग एजेंसी टेक्नोलॉजी टूल्स का इस्तेमाल कर कारोबार को गति दे रही हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Kamta Tripathi

•

Updated: 1 Nov 2023, 2:48 PM IST

Artificial Intelligence program

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक मार्केटिंग और विज्ञापन उद्योग को दे रही रफ्तार, व्यापारियों ने रखे अपने विचार

Artificial Intelligence: 'विपणन और विज्ञापन उद्योग पर एआई के प्रभाव' को लेकर आईएमए भवन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जहां एजेंसी मालिकों ने अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान एओमिनी मार्केटिंग सॉल्यूशन के संस्थापक हिरण्य वासु ने कहा कि आज आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस हर क्षेत्र में आर्थिक गति दे रहा है। ये जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और सामाजिक उन्नति को बढ़ावा देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

देश के प्रगतिशील बाजार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आर्थिक गति दे रहा
देश के प्रगतिशील बाजार में एड टारगेटिंग, प्रोग्रामेटिक एडवरटाइजिंग, एड क्रिएटिव एन्हांसमेंट, प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स, एड पर्सनलाइजेशन, सोशल मीडिया एडवरटाइजिंग, चैटबॉट्स और वर्चुअल असिस्टेंट में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आ गया है।जिससे ये व्यापार तेजी से आगे बढ़ रहा है। मार्केटिंग और विज्ञापन क्षेत्र में एओमिनी मार्केटिंग सॉल्यूशन का नाम नया नहीं है। हिरण्य वसु के नेतृत्व में बहुत ही कम समय में इसने नई तकनीक के साथ देश के उद्योग जगत में तेजी से अपनी पहचान बना ली है।

ईमेल मार्केटिंग ऑप्टिमाइजेशन पर उच्च तकनीक ध्यान

हिरण्य वासु ने कहा कि वे देश की स्वदेशी एआई तकनीक का उपयोग करके उच्च गुणवत्ता वाले अभियान बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि 100 प्रतिशत इन-हाउस मीडिया प्लानिंग और खरीदारी, विज्ञापन लक्ष्यीकरण, प्रोग्रामेटिक विज्ञापन, विज्ञापन क्रिएटिव एन्हांसमेंट, डेटा एनालिटिक्स, प्रिडिक्टिव एनालिटिक्स, ए/बी टेस्टिंग, विज्ञापन वैयक्तिकरण, रीयल-टाइम बोली (आरटीबी), धोखाधड़ी रोकथाम, सामग्री जेनरेशन, सोशल मीडिया विज्ञापन, चैटबॉट्स और वर्चुअल असिस्टेंट, वीडियो और इमेज रिकग्निशन, कस्टमर रिलेशनशिप मैनेजमेंट (सीआरएम), कॉम्पिटिटिव एनालिसिस, डेटा-संचालित इनसाइट्स, ईमेल मार्केटिंग ऑप्टिमाइजेशन और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से संबंधित हर चीज पर उच्च तकनीक ध्यान दिया गया। जिस कारण बाजार में एक विश्वसनीयता बनी है।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हो रही लगातार तीव्र प्रगति को अपनाना होगा
इस दौरान उन्होंने कहा कि आर्थिक विकास को गति देने, जीवन की गुणवत्ता बढ़ाने और सामाजिक उन्नति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की आकांक्षा रखनी है तो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हो रही लगातार तीव्र प्रगति को अपनाना होगा।

हस्तिनापुर में पुलिस पर पथराव, गाडी तोड़ी; नाली विवाद में ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला गांव


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को न केवल मार्केटिंग और विज्ञापन क्षेत्र में बल्कि विनिर्माण, रोबोटिक्स, बिक्री, दूरसंचार, ऑटोमोटिव, कृषि क्षेत्रों आदि में भी अपनाया गया है।मार्केटिंग और विज्ञापनमें अपने व्यापक ज्ञान और अनुभव के साथ, कंपनी ने लागत प्रभावी समाधान विकसित किए हैं जो उनके ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करते हैं।