29 जुलाई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजियाबाद में ट्रिपल मर्डर: बदमाशों ने घर में सो रहे कपड़ा व्यापारी और दो बेटों की गोली मारकर हत्या की, पत्नी की हालत नाजुक

गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र में दिन निकलने से पहले ही बदमाशों ने दिया तिहरे हत्याकांड को अंजाम।
2 min read
Google source verification
ghaziabad_1.jpg

पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. दिल्ली से सटे गाजियाबाद में बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पुलिस की लाख कोशिश के बावजूद भी बदमाश बेखौफ अपने मंसूबों में कामयाब हो रहे हैं। देर रात लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले में एक कपड़ा व्यापारी और उसके दो बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। जबकि व्यापारी की पत्नी गंभीर रूप से घायल है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना जैसे ही पुलिस को मिली तो पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस अधिकारी कई एंगल से वारदात की जांच में जुटे हैं। मामले के खुलासे के लिए विशेष टीम का भी गठन किया गया है। इस तिहरे हत्याकांड से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें- महिला चला रही थी कार्ड क्लोन बनाकर लोगों के एकाउंट से रुपये निकालने वाला गैंग

पुुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी थाना क्षेत्र के टोली मोहल्ले में एक कपड़ा व्यापारी रईसुद्दीन पत्नी और दो बेटे और एक बहू के साथ रहते थे। रात को सभी लोग घर में सोए हुए थे। साेमवार सुबह करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली कि अज्ञात बदमाशों ने रहीसुद्दीन और उसके दो बेटों की गोली मारकर हत्या कर दी है। जबकि रईसुद्दीन की पत्नी भी गंभीर रूप से घायल है। वहीं, रईसुद्दीन के बेटे की पत्नी बेसुध है। वारदात की सूचना मिलते पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंची।

पुलिस ने रहीसुद्दीन और उसके दोनों बेटों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जबकि रईसुद्दीन की पत्नी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बड़ी घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और इस पूरे मामले का खुलासा करने के लिए विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस कई एंगल पर मामले की जांच में जुटी हुई है। आखिर घर में बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया या किसी रंजिश के कारण परिवार के चार लोगों को गोली मारी गई है। अभी यह मामला साफ नहीं हो पाया है।

गाजियाबाद के एसएसपी अमित पाठक ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 3 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि टोली मोहल्ले में एक परिवार के 4 लोगों को बदमाशों ने गोली मार दी है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा तो रईसुद्दीन और उसके दोनों बेटों की मौत हो चुकी थी। जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हालत में मिली, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि परिवार के 4 लोगों को बदमाशों ने आखिर किस लिए गोली मारी है? यह पुलिस जांच के बाद ही साफ हो पाएगा।

यह भी पढ़ें- घर में न खड़ी हो बटवारे की दीवार इसलिए महिला ने खुद का गला रेत की आत्महत्या

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग