
गाजियाबाद. रमजान पवित्र महीना शुरू होने से ठीक एक दिन पहले गाजियाबाद के नई बस्ती में रहने वाले इलियास और जरीना पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दरअसल, मंगलवार को इन के दो बेटों की हिंडन नदी में डूबने से मौत हो गई। बड़ा बेटा सलीम 16 वर्ष का था, जबकि छोटा बेटा अलाम 11 वर्ष का था। दोनों अपनी 4 वर्षीय भांजी की मौत के बाद परिजनों के साथ उसे दफनाने गए थे। इसके बाद ये बच्चे दो अन्य बच्चों के साथ वहीं, हिंडन में नहाने लगे। इसी दौरान सभी बच्चे गहरे पानी में चले गए, इसी दौरान डूबने से इन दोनों भाइयों की मौत हो गई, जबकि एक बच्चा अब भी ला पता है और एक बच कर बाहर आ गया था। घटना के बाद मौैके पर पहुंची पुलिस ने दोनों बच्चों का पोस्ट मॉर्टम कराकर बुधवार को उनके परिजनों को सौंप दिया था। लेकिन इस बदनसीब परिवार के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि अपने जिगर के टुकरों का दफन करा सके। परिवार की इस हालत को देखकर सिहानी गेट थाने के एसओ ने थाने से 25 हजार रुपए का चंदा इकठ्ठाकर दोनों बच्चों के दफन का इंतजाम करवाया।
सुबह-सुबह अगर खा लेंगे ये खजूर तो दिनभर जादू और जहर भी नहीं करेगा असर, कीमत सुनकर रह जाएंगे दंग
दरअसल, उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में एक दर्दनाक हादसे में मंगलवार को हिंडन नदी में डूबने से दो बच्चों की मौत हो गई थी। इस हादसे में 1 बच्चे का कुछ पता नहीं लग पाया। मामला साहिबाबाद के पास करहेड़ा इलाके में हिंडन नदी का है। नदी किनारे शव दफनाने के लिए आए 4 बच्चे डूब गए थे। इस दौरान 2 बच्चों की डूबने से मौत हो गई। एक बच्चे को बचा लिया गया, जबकि एक की तलाश अब भी जारी है। मौके पर एनडीआरएफ टीम के 9 लोग भी बच्चे की तलाश में लगाए रहे, लेकिन तीसरे बच्चे का कुछ भी पता नहीं चला। एक महीने में गाजियाबाद में डूब कर मरने वाले बच्चों की संख्या 5 हो गई है। इससे पहले मसूरी की नहर में पिकनिक मनाने के लिए गए बच्चे भी डूब गए थे।
गाजियाबाद में साहिबाबाद इलाके के पास करहेड़ा पुल के नीचे से गुजरने वाली हिंडन नदी के पास बच्चे नहाने चले गए । इस दौरान जब बच्चे डूबने लगे तो मौके पर शोर मचने पर आई पुलिस ने एक बच्चे को बचा लिया, लेकिन 3 बच्चे नदी के आगोश में समा गए। थोड़ी ही देर में 2 बच्चों की लाश मिली, जिसके बाद कोहराम मच गया। मौके पर एनडीआरएफ की टीम भी पहुंची, लेकिन तीसरे बच्चे का सुराग नहीं मिला।
यह भी पढ़ें- प्यार में मिला धोखा तो युवक ने किया लाइव सुसाइड, दर्दनाक वीडियो आया सामने
एनडीआरएफ के अलावा स्थानीय पुलिस बल ने भी मौके बच्चे की खूब तलाश की, लेकिन कामयाबी हाथ नहीं लगी। इन सभी बच्चों की उम्र 11 साल से 16 साल के बीच थी। ये सभी पास के ही रहने वाले हैं, जिस बच्चे को तलाशा जा रहा है, उसके परिजनों का मौके पर रो-रो कर बुरा हाल है और जिन बच्चों की मौत हो गई, उनके परिजनों के घर में भी मातम छा गया है। बताया जा रहा है कि एक बच्ची की बीमार होने से मौत हो गई थी, जिसको दफनाने के लिए कुछ लोग यहां पहुंचे थे। ये बच्चे उन्ही के साथ यहां आए थे।
इससे पहले गाजियाबाद के मसूरी इलाके में भी एक महीने में इसी तरह से नहर में डूबकर 3 बच्चों की मौत हो चुकी है। वह भी पिकनिक मनाने और नहाने के लिए गए थे । हिंडन नदी के आसपास किसी तरह के सेफ्टी इंतजाम नहीं है। और ना ही यहां पर किसी तरह की गाइडलाइन दी गई हैं कि यह जगह दुर्घटना संभावित हो सकती है । ऐसे में बच्चों की मौत का जिम्मेदार कौन है ? यह जांच के बाद ही साफ हो पाएगा। लेकिन उत्तर प्रदेश में मंगलवार का दिन काला दिन साबित हुआ, वाराणसी में बड़ा हादसा होने के बाद गाजियाबाद में भी हादसे ने 3 बच्चों को उनके परिवार से छीन लिया।
Updated on:
17 May 2018, 1:04 PM IST
Published on:
17 May 2018, 1:04 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.