26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हापुड़ में दो युवतियों का अपहरण कर तीन दरिंदों ने किया गैंगरेप

लड़कियों के शोर मचाने पर दो आरोपी हुए फरार, पुलिस ने तीसरे को दबोचा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 28 Aug 2018, 6:36 PM IST

Gang rape

हापुड़ में दो युवतियों का अपहरण कर तीन दरिंदों ने किया गैंगरेप

हापुड़. यूपी पुलिस भले ही एक के बाद एक एनकाउंटर कर रही हो, लेकिन बदमाशों और मनचलों के हौसले अब भी बुलंद है। हालात ये है कि दरिंदे खुलेआम सड़कों से लड़कियों का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे हैं। ऐसी ही एक घटना हापुड़ के पिलखुआ क्षेत्र से सामने आई है। यहां एक बार फिर हैवानों ने एक युवती को अपनी हवस का शिकार बनाया है। बताया जा रहा है कि हापुड़ में तीन हैवानों ने दो युवतियों को हाइ-वे से अगवा कर जंगल में ले जाकर तमंचे की नोक पर एक युवती के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। वहीं दूसरी युवती को भी अपनी हवस का शिकार बनाने की कोशिश की। युवतियों के शोर मचाने पर भीड़ एकत्र होती देख दो युवक मौके से भागने में कामयाब रहे। जबकि एक आरोपी को मौके से ही पकड़ लिया गया। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पीड़िताओं को मेडिकल के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें- सरेराह जब महिला ने पुलिस वाले की शुरू की चप्पलों से पिटाई तो देखने वालों ने भी जमकर किया हाथ साफ

बता दें कि मामला हापुड़ के थाना पिलखुआ कोतवाली क्षेत्र का है। जहां दो युवतियों का आरोप है कि वे मसूरी (गाजियाबाद) से एक थ्री व्हीलर में बैठी थीं। उसमे दो महिलाएं पहले से बैठी हुई थीं। थोड़ी दूर चलने के बाद थ्री व्हीलर चालक ने दो महिलाओं को उतार दिया और उन दोनों युवतियों को ये कहकर जंगल में ले गया कि एआरटीओ रास्ते में चालान काट रहा है। इसलिए वह दूसरे रास्ते की तरफ से ले जाएगा। आरोप है कि वह दोनों युवतियों को अगवा कर जंगल में ले गया और थ्री व्हीलर चालक ने अपने दो साथियो को भी मौके पर बुला लिया, जिसके बाद आरोपियों ने तमंचे की नोक पर एक युवती से गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और दूसरी के साथ भी रेप करने की कोशिश करने लगे। जब युवतियों ने शोर मचाया तो आवाज सुनकर कुछ लोग वहा पर पहुंच गए, जिन्हें देखकर दो आरोपी भागने में कामयाब रहे। जबकि तीसरे आरोपी को पब्लिक ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग