25 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Uttar Pradesh / Ghaziabad / UP निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, प्रशासन को शक हो सकता है हंगामा

UP निकाय चुनाव: मतगणना की तैयारियां पूरी, प्रशासन को शक हो सकता है हंगामा

एसडीएम और एसएसपी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी किया निरीक्षण  
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

pallavi kumari

•

Updated: 30 Nov 2017, 2:28 PM IST

UP nagar nigam election 2017

UP nagar nigam election 2017

गाजियाबाद. निकाय चुनाव को लेकर एक महीने तक चले चुनावी दंगल का कल समापन हो जाएगा। कल शाम तक गाजियाबाद नगर निगम को मेयर और शहर को फिर से पांच साल के लिए अपना प्रथम नागरिक मिल जाएगा। निकाय चुनाव में की वोटिंग के बाद में मतगणना के लिए सभी ईवीएम मशीनों को सुरक्षा के कई घेरों में रखा गया है। एसडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया गया। खुद जिले की डीएम और एसएसपी भी समय समय पर अनाज मंडी पहुंचकर सुरक्षा को चैक कर रहे हैं।

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
गोविन्दपुरम मंण्डी स्थल में नगर निगम गाजियाबाद, नगर पालिका परिषद खोडा तथा नगर पंचायत डासना की मतगणना होगी। गुरुवार को एसडीएम लॉ और अन्य प्रशानिक अधिकारियों ने भी आखिरी दौर पर कल की व्यवस्था को देखते हुए पंडालों, मतगणना वाले कार्मिकों की सिटिगं व्यवस्था तथा प्रवेश द्वार, बैरीकेटिगं सहित विभिन्न सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी प्राप्त की। अधिकारियों ने पूरे मतगणना परिसर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, वाहनों की पार्किगं आदि का निरीक्षण किया।

सभी केन्द्रों की कराई जाएगी बेव कास्टिंग
प्रत्येक निर्वाचन अधिकारी को एक-एक वीडियो कैमरा दिया जाएगा। सभी मतगणना केन्द्रों की वेबकास्टिगं करायी जायगी। नगर निगम में जहां ईवीएम से मतदान हुआ है। एक मेज पर 25 चक्र आएंगे। अन्य निकायों में सात चक्र में मतगणना सम्पन्न होगी। मोदीनगर, मुरादनगर ,खोड़ा, डासना, निवाड़ी पतला तथा फरीदनगर में पांच चक्र में मतगणना सम्पन्न होगी। पूरे मतगणना परिसर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। अधिकृत पासधारक ही मतगणना स्थल पर प्रवेश कर सकेगें। निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्राशासन ज्ञानेन्द्र सिंह भी उपस्थित रहेगे।

जिलाधिकारी का कहना
जिलाधिकारी रितू माहेश्वरी ने बताया कि जनपद की नगर निकायों की मतगणना एक दिसम्बर को होनी है। जिसके लिए 4 मतदान केन्द्र बनाए गए है। नगर निगम गाजियाबाद की मतगणना के लिए कुल 94 मेजे, नगर पालिका परिषद मोदीनगर के लिए 52, नगर पालिका परिषद मुरादनगर के लिए 50, तथा नगर पालिका परिषद लोनी के लिए 134, तथा नगर पालिका परिषद खोड़ा के लिए 84 मेजे लगायी गई है। नगर निगम मतगणना दल में एक मतगणना सुपरवाइजर दो मतगणना सहायक तथा एक अतिरिक्त मतगणना सहायक तैनात किया गया है।