30 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

UP में लव जिहाद के आरोप में पुलिस ने एक मुस्लिम युवक को किया गिरफ्तार

धर्म छिपाकर हिंदू लड़की से शादी करने का है आरोप

2 min read
Google source verification
love jihad

गाजियाबाद. मोदी नगर थाना पुलिस ने एक युवती से अपना धर्म छिपाकर उससे शादी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है । थाना मोदीनगर पुलिस ने बिसोखर निवासी वसीम नाम के एक युवक को एक लड़की की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। युवती का आरोप है कि वसीम ने अपना धर्म छुपाते हुए 2014 में उस से हल्द्वानी के एक मंदिर में जा कर शादी रचा ली थी, जबकि वसीम पहले से ही शादीशुदा था । लड़की के मुताबिक उसके दो बच्चे भी हैं।

युवती का आरोप है कि वसीम ने उसे अपना नाम युवती के धर्म के अनुसार ही बताया था। इसके बाद युवती उससे शादी करने के लिए सहमत हो गई थी। लेकिन, शादी होने के बाद उसने युवती से धर्म परिवर्तन की बात कहने लगा, जो युवती को नागवार गुजरी। इसके बाद युवती वापस अपने घर आ गई। यहां पहुंचकर उसने सारी बातें अपने परिजनों को बताई। इसके बाद उसके परिजनों ने वसीम और उसके परिजनों के साथ मिलकर फैसला करा दिया। बताया जाता है कि समझौते के तहत दोनों को अलग-अलग रहने पर मंजूरी दी गई ।

युवती तभी से अपने घर पर ही रहने लगी । अब युवती की शादी उसके परिजनों ने कहीं और दूसरी जगह तय कर दी थी । पिछले हफ्ते युवती की बारात आने वाली थी, लेकिन उससे एक दिन पहले ही आरोपी वसीम अपनी पुरानी शादी के फोटो लेकर वर पक्ष के पास पहुंच गया। इसके बाद वर पक्ष बारात लेकर नहीं आया। यानी युवती की शादी बीच में ही रुक गई। इससे आहत होकर युवती ने अपने परिजनों के साथ एडीएम से मुलाकात कर उन्हें अपनी पूरी दास्तान बताई। पीड़िता की पूरी बात सुनकर एडीएम ने थाना मोदीनगर को आरोपी के खिलाफ तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए । इसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी। काफी तलाश करने के बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर रहा। लेकिन, शनिवार की देर शाम वसीम नाम के आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग