11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

क्यों बीच राह तस्कर छोड़ गए डोडा-पोस्त से भरी कार

पकड़े जाने के डर से छोड़ भागे
less than 1 minute read
Google source verification

पाली. बगड़ी थाना क्षेत्र के भभाण-भीम रोड पर सोमवार को एक कार दीवार से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना के बाद कार के सवार लोग कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। वहीं इस घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब कार की जांच की तो उसके अंदर डोडा-पोस्त से भरे बोरे मिले। इसके बाद पुलिस ने कार सवार आरोपितों को पकडऩे के लिए आस-पास के क्षेत्र में नाकाबंदी शुरू कर दी। लेकिन, देर रात तक इस सम्बंध में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई। थानाधिकारी बाघसिंह ने बताया कि सोमवार शाम को भभाण - कंटालिया - भीम मार्ग पर गोलाई में कार स्लीप होकर दीवार से जा टकराई। सूचना पाकर डीएसपी भोमाराम, थानाधिकारी बाघसिंह मय पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंच कार को जप्त किया।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग