
यूपीपीएससी एलटी ग्रेड शिक्षक भर्ती परीक्षा में ये पहनकर नहीं जा सकेंगे छात्र
गाजियाबाद. उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस सलेक्शन कमीशन (यूपीपीएससी) की ओर से प्रदेश के राजकीय इंटर कॉलेजों के लिए प्रस्तावित एलटी ग्रेड शिक्षकों की लिखित परीक्षा में 29 जुलाई को होने जा रही है। इस दौरान छात्र टोपी, शूज और मोजे पहनकर परीक्षा नहीं दे सकेंगे। परीक्षा हॉल में केवल चप्पल एवं सैंडल पहनकर ही आने की इजाजत होगी। इसके अलावा परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मसेत हाथ बांधे जाने वाले बैंड और क्लैचर भी लाने की इजाजत नहीं होगी। हालांकि, परीक्षार्थियों द्वारा केंद्र पर लगाए मोबाइल और किताब समेत अन्य सामान परीक्षा केन्द्र पर रखने की सुविधा तो मिलेगी, लेकिन कुछ गायब होने की जिम्मेदारी आयोग की नहीं होगी।
यह भी पढ़ेंः देश के भविष्य से खिलवाड़ः यूपी के इस शहर में 12 स्कूलों में पढ़ाते हैं सिर्फ 6 शिक्षक
29 जुलाई को होने जा रही एलटी ग्रेड शिक्षकों की लिखित परीक्षा के लिए आयोग ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। आयोग के मुताबिक परीक्षा के लिए छात्रों को केवल ब्लैक बॉल प्वाइंट पेन इस्तेमाल करना होगा। इस परीक्षा के लिए परीक्षा केन्द्र पर छात्रों को केवल चप्पल या सैंडल पहनकर आना होगा। इसके अलावा छात्रों के लिए बैन की गई वस्तुओं की पूरी लिस्ट जारी की गई है। परीक्षा केन्द्र पर इस्तेमाल के लिए प्रतिबंधित वस्तुओं की सूची के मुताबिक छात्रों को ग्राफ शीट, कैलकुलेटर, स्लाइड रूल्स, मोबाइल फोन, पेजर, जूते-मोजे, हाथ के बैंड, इलेक्ट्रानिक डिवाइस लाना प्रतिबंधित रहेगा। इसके अलावा चेहरे को ढंककर परीक्षा में आने पर भी रोक रहेगी। साथ ही बालों को बांधने का क्लेचर, बक्कल, घड़ी, हाथ में पहनने का बैंड, धूप में पहनने वाले चश्मे, पर्स, वायलेट, टोपी और बेल्ट भी पहनकर आने की इजाजत नहीं होगी। इसके अलावा इस परीक्षा में छात्र ओएमआर में व्हाइटनर, रबड़ और ब्लेड का प्रयुक्त करने पर भी रोक रहेगी। आयोग की ओर से जारी दिशा-निर्देश के मुताबिक छात्रों को परीक्षा केंद्र पर आधा घंटे पहले पहुंचना होगा। छात्रों को केंद्र पर अधिकतम दस मिनट की देरी से ही एंट्री की अनुमति होगी। परीक्षा 11.30 से 1.30 बजे तक होगी।
प्रवेश-पत्र पर फोटो नहीं तो यह करें
अगर किसी परीक्षार्थी के प्रवेश-पत्र पर फोटो या हस्ताक्षर प्रिंटेड नहीं हो या फोटो अस्पष्ट हों या फिर निर्धारित साइज से छोटी है तो ऐसी स्थिति में उन्हें परीक्षा केंद्रों पर दो फोटो और कोई एक आईडी प्रूफ लेकर आना होगा। आईडी प्रूफ में छात्र पेन कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी और आधार कार्ड से कोई एक अपने साथ लेकर जा सकते हैं।
Updated on:
24 Jul 2018, 6:15 PM IST
Published on:
24 Jul 2018, 6:15 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.