20 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पोर्न साइट पर वीडियो वायरल, बॉलीवुड एक्ट्रेस बोली कोई बात नहीं

कहा, प्रत्यूषा बनर्जी और जिया खान के कदम से कमजोर होती हैं महिलाएं
2 min read
Google source verification

•

image

Lokesh Kumar

•

Jun 24, 2016

video logo

video logo

गाजियाबाद।
'बालिका वधू' में आनंदी के रोल से छोटे पर्दे पर अपनी अलग पहचान बनाने वाली प्रत्यूषा बनर्जी और 'निशब्द' फिल्म की हिरोइन जिया खान ने जिस तरीके से कदम उठाया उससे आज की महिलाएं कमजोर होती हैं। ये कहना है इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म की हिरोइन अलीशा खान का। उनके मुताबिक प्रत्यूषा बनर्जी हों या फिर मैं सभी समाज के लोग फिल्म और टीवी कलाकारों से प्रेरित होते हैं। ऐसे में हमारे द्वारा उठाए गए हर कदम को लोग फॉलो करते हैं।


यह भी पढ़ें- इमरान हाशमी की गर्लफ्रेंड को घर से निकाला


बॉलीवुड एक्ट्रेस अलीशा खान का कहना है कि हमें अपने साथ में होने वाली रेप, छेड़छाड़ और यौन शोषण के लिए दबाव बनाने वाले लोगों के खिलाफ लड़ने की जरूरत है। मेरे साथ में भी ऐसा हुआ है मेरा वीडियो पोर्न साइट वायरल कर दिया गया है, लेकिन कोई बात नहीं मैं इस तरह से अपनी जान नहीं दूंगी। उन्होंने पुलिस को निशाना बनाते हुए कहा कि पुलिस मेरे मामले में कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। इसका मतलब ये नहीं कि मैं भी अपनी जान दे दूं। मैं हार नहीं मानूगी।


मैं नहीं दूंगी अपनी जान, जिया ने बनाया फैशन

अलीशा खान के अनुसार मैं अपनी जान नहीं दूंगी। जिया खान ने इसे फैशन बना दिया है। दो फिल्म हिट करो, बॉयफ्रेड के साथ झगड़ा करो फिर जान दे दो। दो-तीन दिन तक लोग इसकी बात करते हैं फिर भूल जाते हैं। इसलिए मैं महिला और मेरी उम्र की युवतियों को कहूंगी कि वो ऐसा ना करें।


यह भी पढ़ें- जब दुल्हन के राज को जान, दूल्हे की जिंदगी में आया भूचाल


पुलिस की ढिलाई की वजह से आरोपी बॉयफ्रेंड हुआ फरार

अलीशा का आरोप है कि भारत में न्याय पाना मुश्किल है। यहां पर लोगों को लड़ना पड़ता है। आखिरी समय तक भी आरोपी मौज करते रहते हैं। यहां मेरे साथ भी पुलिस की ढिलाई की वजह से मेरा वीडियो पोर्न साइट पर डालने वाला बॉयफ्रेड देश छोड़कर फरार हो गया है। अब वो फिर से किसी को अपना शिकार बनाएगा।


दो केसों के बाद बदल गई मेरे केस की तस्वीर

प्रत्यूषा बनर्जी का केस और गाजियाबाद में सांसद नरेन्द्र कश्यप की पुत्रवधू के केस के बाद में मेरे केस की तस्वीर बदल गई है। पुलिस सांसदों और राजनीतिक दबाव में काम कर रही है। दोनों के साथ में परिवार का सपोर्ट है, लेकिन मैं बिल्कुल अकेली हूं।


यह भी पढ़ें- जब छात्र के प्यार में पागल शिक्षिका ने किया ऐसा काम


वीडियो में देखिए क्या बोली बॉलीवुड एक्ट्रेस-