गाजियाबाद। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और एनआरसी (NRC) के विरोध को लेकर पिछले शुक्रवार को उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के कई जिलों में हिंसा हुई थी। इसमें कई लोगों की मौत भी हुई थी। इसको देखते हुए गुरुवार रात से कई जिलों में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई। इनमें पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, संभल, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, गाजियाबाद, बुलंदशहर, शामली और बिजनौर शामिल है। जुमे की नमाज को देखते हुए इन सभी जहों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।