2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी नेता बन कर आए दबंगों ने ढाबे में मचाया उत्पात, महिला को मारी गोली

महिला का कहना है कि आरोपी ने खुद को बताया बीजेपी नेता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 6 Jun 2018, 12:25 PM IST

ghaziabad

बीजेपी नेता बन कर आए दंबगों ने ढाबे में मचाया उत्तपात, महिला को मारी गोली

गाजियाबाद। पश्चिमी यूपी में दिन प्रतिदिन अपराध का ग्राफ बढ़ता जा रहा है। छोटी-छोटी बात पर लोग अपनी दबंगई दिखाते हुए एक दूसरे को मारने-मरन पर उतारू हो जा रहे हैं। कुछ ऐसा मामला गाजियाबाद से सामने आया है। जहां दबंगों ने एक ढाबे में घुसकर मामूली बात पर फायरिंग कर दी। जिसमें एक महिला घायल हो गई है।

ये भी पढ़ें : दिल्ली पर यूपी का करोड़ों का बकाया! वसूलने के लिए नोएडा प्रशासन ने बजवाई डुगडुगी, 24 घंटे की दी मोहलत

एनसीआर में मामूली बातों पर गोलीबारी अब आम बात हो गई है। गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके में नेशनल हाईवे 58 के पास ढाबे में गोलीबारी हुई है। बताया जा रहा है कि सोमवार की शाम खाना खाने को लेकर कुछ लोगों का ढाबे में विवाद हो गया था। उसके बाद वहां कहांसुनी हुई। लकिन मंगलवार की शाम फिर से वही लोग दुबारा 10 से 15 लोगों को लेकर ढाबे में आ गए। उस वक्त ढाबे की मालकिन और उसका पति और मासूम बच्चे समेत कर्मचारी मौजूद थे। अंदर घुसते ही बदमाशों ने पहले कई हवाई फायर किए और उसके बाद मारपीट के अलावा ढाबे में तोड़फोड़ भी की। हवा में फायरिंग कर रहे दबंगों से बचने के लिए महिला किसी तरह से अपने बच्चे को उठा कर भागी लेकिन तभी महिला पर किसी ने पिछे से फायर कर दिया गया। महिला के पैर में पीछे की तरफ ऊपरी हिस्से में गोली लग गई। हालाकि महिला भले ही खुद घायल हो गई लेकिन बहादुरी के साथ अपने बच्चों को सकुशल बचा लिया। वहीं वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए।

ये भी पढ़ें : किसको होगा आज धन लाभ, नौकरी में तरक्की करने के लिए करें ये उपाय

घटना की सूचना पर मौके से पहुंची पुलिस ने घायल हालत में महिला को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं महिला का कहना है कि आरोपी खुद को BJP का नेता बता रहा था। आरोपियों की संख्या 10 से 15 के बीच बताई जा रही है ।फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

ये भी पढ़ें : इस जिले के BCA स्टूडेंट के साथ क्या है ISIS का कनेक्शन? क्या सूबे में ISIS पसार रहा अपने पैर! पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप