1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पति के सोने के बाद पत्नी प्रेमी संग करने लगी ये काम, जब पति की खुली आंख तो इसके बाद जो हुआ…

एक खाट पर पति को सुलाकर दूसरे खाट पर पत्नी ने बुला लिया अपने आशिक को
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Iftekhar Ahmed

•

Updated: 12 May 2018, 9:06 PM IST

relation

शामली. झिंझाना कस्बा निवासी एक विवाहिता ने पति और ससुराल वालों के इज्तेमा (धार्मिक सभा) में जाने पर अपने प्रेमी को बुला लिया। लेकिन, रात में ही पति अचानक घर लौट आया। पति के आने की आहट पाते ही मिहला ने पहले प्रेमी को कहीं छुपा दिया। इसके बाद पति को सुला दिया। पति के सोते ही महिला प्रेमी के साथ रंगरेलिया मनाने लगी। जब पति का आंख खुला और उसने पत्नी की हरकत का विरोध किया तो महिला ने प्रेमी की मदद से पति की पिटाई कर दी। पति के शोर मचाने पर पहुंचे परिजनों ने आरोपित युवक को दबोच लिया।

यह भी पढ़ें-कर्नाटक चुनावः एक्जिट पोल पर ही कांग्रेस के इस ने नेता दे दिया चौंकाने वाला बयान

दरअसल, झिंझाना कस्बा निवासी एक युवक की शादी लगभग ढ़ाई वर्ष पहले सहारनपुर जिले के थाना गंगोह निवासी लड़की से हुई थी। बताया जाता है कि उस युवती का शादी के पहले से ही गांव के एक युवक के साथ प्रेम-प्रसंग चल रहा था। पिछली रात महिला का पति और उसके परिजन कैराना में आयोजित इज्तेमा में गए थे। इसी का फायदा उटाकर महिला ने फोन कर प्रेमी को घर पर बुला लिया। लेकिन दुर्भाग्य से इस दौरान पति जल्द ही घर लौट आया। पति के आने की भनक लगते ही महिला ने अपने आशिक को छुपा दिया। इसके बाद कमरे में पति को सुलाने के बाद महिला प्रेमी को भी उसी कमरे में ले आई और अलग चारपाई लगाकर प्रेमी संग रंगरेलिया करने लगी।

यह भी पढ़ें-सियासत: पहली बार मुसलमानों को लेकर खिले भाजपा नेताओं के चेहरे

इसी दौरान रात के लगभग चार बजे जब पति नींद खुली तो पति ने पत्नी को गैर मर्द के साथ देखा तो शोर मचा दिया। पति की इस हरकत से नाराज होकर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की पिताई कर दी। इस दौरान शोर-शराबा होने पर परिजन कमरे में आ गए। इस दौरान अनजान युवक को कमरे में देखकर उन्होंने उसे दबोच कर कमरे में बंद कर ताला लगा दिया। इसके बाद जानकारी महिला के घरवालों को दी गई। फिर बाद में घरवालों ने महिला और उसके प्रेमी को पुलिस के हवाले कर दिया। महिला और उसके आशिक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने महिला के घर वालों को सूचना दी। इस बीच महिला प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी रही। पुलिस का कहना है कि महिला के ससुराल पक्ष की शिकायत पर मामला दर्जकर कार्रवाई की जा रही है।


यह वीडियो भी देखें- ओला कैब खड़े ट्रोला में घुसी और मौके पर ही हुई यात्री की मौत