बिना बारिश के भी यहां पर जलभराव रहता है। सड़क पूरी तरह से टूटी हुई है, जिस वजह से लोग गुस्से में हैं। इलाके के पार्षद से लेकर नगर निगम तक को अवगत कराया गया है। लेकिन कोई कुछ करने को तैयार नहीं होता है। ऐसे में जो भी नेता गली से गुजरता है, महिलाएं उसे रोक लेती हैं और जमकर खरी-खोटी सुनाती हैं। अगर वह नेता बीजेपी का ना भी हो, तो उससे कहती हैं कि सड़क को बनवाने में कुछ तो मदद की जाए क्योंकि प्रशासन तो कानों में रुई डालकर बैठा हुआ है।