3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

युवक ने हाल ही मेंMBA किया था पास, लेकिन इलाके के ही दो लोगों ने मौत की नींद सुला दिया

युवक की गोली मारकर हत्या
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 8 Jun 2018, 12:13 PM IST

gzb

हाल ही में युवक ने MBA किया था पास, लेकिन इलाके के ही दो लोगों ने मौत की नींद सुला दी

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद में अापराधिक मामला थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। कहीं दिनदहाड़े लूट की वारदात होती है तो कहीं मामूली सी बात में गोली चल जाती है। कुछ ऐसा ही मामला एक बार सामने आया है जहां जिल के कविनगर में युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद आरोपी फरार चल रहे हैं, जिनकी पुलिस तलाश में जुट गई है। बताया जा रहा हैकि युवक ने हाल ही में एमबीए पास किया था।

ये भी पढ़ें : नगर निगम कर्माचारियों की दादगिरी, अपाहिज की तुड़वाई दुकान, दुकानदार का रो-रो कर बुरा हाल

गाजियाबाद के कविनगर थाना क्षेत्र में रईसपुर इलाके में निशांत नाम का एक युवक रहता था। इलाके के ही रहने वाले दो लोगों ने उस पर गुरुवार की शाम ताबड़तोड़ फायर कर दी। जिसके बाद 26 साल के निशांत को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल में ले जाया गया था ,लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं वारदात का कारण साफ नहीं है ।लेकिन पुरानी रंजिश से जोड़ कर पुलिस मामले को देख रही है। क्योंकि युवक ने हाल में एमबीएम की पढ़ाई पूरा की थी और दोस्तों के साथ कुछ पुराने मामले में हत्या कर दी होगी। हालकि पूरे मामले में DSP मनीषा सिंह ने बताया कि रईसपुर गांव रहने वाले निशांत नाम के एक शख्स को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी, पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है जल्द ही हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके साथ ही मनीषा सिंह ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी के लिए दो विशेष टीम गठित कर दी गई है लेकिन अभी तक की जांच में पता चला है कि निशांत को किसी पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई है फिलहाल पुलिस कई एंगल पर जांच कर रही है।

ये भी पढ़ें : दो-दो एनकाउंटर से थर्राया ग्रेटर नोएडा, पुलिस ने कुल तीन बदमाशों को धर दबोचा

आपको बता दें कि गाजियाबाद में हर रोज अपराध के एक नए मामले सामने आ रहे हैं और पुलिस के सामने इन अपराधियों को पकड़ना चुनौती बनी हुई है। वैसे अभी एक दिन पहले ही लोनी इलाके में साल 2015 के एक पुरानी रंजिश में एक ही परिवार के दोनों लोगों को गोली मारने का मामला सामने आया था। जिसमें पुलिस ने जल्द से जल्द अपराधियों को पकड़ने का दावा किया था।

ये भी पढ़ें : यूपी का यह छोरा बना अंडर 19 क्रिकेट टीम का कप्तान