2 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

भाजपा, सपा और बसपा के नेताओं ने मनाई बाबा साहब आंबेडकर की जयंती

रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा बाबा साहब असाधारण प्रतिभा के धनी थे

2 min read
Google source verification
up news

भाजपा, सपा और बसपा के नेताओं ने मनाई बाबा साहब आंबेडकर की जयंती

गाजीपुर. जिले के राइफल क्लब में जिला प्रशासन के द्वारा बाबा साहब भीमराव आंबेडकर की जयंती मनायी गई। इस दौरान जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार की ग्राम स्वराज योजना की शुरूआत की। वहीं जिलाधिकारी के. बाला जी ने बताया कि गांव के लिए सरकार की बहुत सी योजनाएं चलती है। उन योजनाओं से जो लोग वंचित रह गए है उन तक योजनाओं को पहुंचाने का काम किये जायेगा। जिसके लिए सरकार ने निर्देश दिये हैं।

वहीं दूसरी तरफ जिले के सरजू पाण्डेय पार्क में समाजवादी पार्टी के विधायक, नेता और कार्यकर्ताओं ने डॉ.अांबेडकर की जयंती मनाई। इस दौरान जंगीपुर से सपा विधायक वीरेन्द्र यादव बीजेपी को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि ये लोग नाम को भजाने का काम करते हैं। जब वोट लेने की बात आती है तो कभी अगड़ों के नाम पर तो कभी पिछड़ों के नाम पर तो कभी दलित के नाम पर राजनीति करते हैं। वीरेन्द्र ने कहा कि समाजवादी लोग नाम पर नहीं काम पर विश्वास करते हैं। लेकिन भाजपा के लोग काम न करके लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं।

वहीं बीरेन्द्र ने केन्द्र की मोदी सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि देश संवैधानिक संकट गुजर रहा है। लेकिन सरकार लोगों के हितों की अनदेखी कर रही है। वहीं सपा के नेताओं ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव संविधान को बचाने का संदेश दे रहे है।

वहीं दूसरी ओर आंबेडकर जयंती मनाने पहुंचे जिले के सांसद व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा डॉ.अांबेडर की जयंती पर नीले कपड़ों में नजर आये। जखनियां विधान सभा में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबा साहब असाधारण प्रतिभा के धनी थे। केन्द्रीय राज्य़ मंत्री ने कहा कि अांबेडकर एक अत्यन्त गरीब व साधारण परिवार में पैदा हुए थे। पर उन्होंने विश्व की सबसे अच्छी शिक्षण संस्था में शिक्षा प्राप्त की। साथ ही देश में जो बदलाव उन्होने किया वो करना किसी साधारण इंसान के वस की बात नहीं थी।