
गाजीपुर. करंडा थाना क्षेत्र के चोचकपुर गांव में पुवाल लदा ट्रक अचाक धूंधू कर जल गया। आनन-फानन पुलिस ने फायर बिग्रेड की मदद से आग पर काबू पाया। हादसे में कोई भी हताहत नही हुआ। करण्डा क्षेत्र के चोचकपुर बाजार से गुजर रहे पुआल लदे ट्रक से बिजली के तार टकरा गया। बिजली के तार से टकराने के बाद चिंगारी निकली ।
चिंगारी की वजह से ट्रक पर लदे पुआल में आग लग गई। आग लगे ट्रक को देख कर लोग चिल्ला रहे थे। लेकिन ट्रक में आग लगी है इस घटना से बेखबर चालक रहा। लोग चिल्लाकर ड्राइवर को बताना चाहा लेकिन चालक यह सोचकर कि शायद उसके ट्रक की चपेट में कोई वाहन आ गया है और पब्लिक उसे रोकना चाहती है, वह ट्रक और तेजी से भगाने लगा। फिर लोगो ने उसे बाइक से दौडाकर कुछ दूरी पर पकडा और पूलिस को सूचना दी। मौके पर पहुचे दमकल ने किसी तरह आग पर काबू पाया और एक भयानक हादसा होते होते बचा।