
रिपोर्ट:-आलोक त्रिपाठी
गाजीपुर. तस्करी कर बिहार में शराब पहुंचाने के लिए तस्कर रोज नये रास्ते तलाशते रहते थे लेकिन पुलिस व आबकारी विभाग की सक्रियता से तस्करों की मंशा पर पानी फिर जाता है। दोनों विभाग की संयुक्त टीम ने मुर्गी के चारे के नीचे छिपा कर रही गयी 25 लाख की अवैध शराब बरामद करने में सफलता पायी है। शराब के साथ दो लोग भी पकड़े गये हैं जिन्हेें जेल भेज दिया गया है। एसपी सिटी प्रदीप दूबे ने खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाली गहमर पुलिस को 10 हजार रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
यह भी पढ़े:-गंगा आरती में दी गयी तमिलनाडु के पूर्व सीएम करुणानिधि को श्रद्धांजलि
गहमर पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ लोग शराब की तस्करी कर बिहार ले जाने वाले हैं। इसके बाद आबकारी विभाग व गहमर पुलिस ने भदौरा बस स्टैंड के पास चेकिंग शुरू कर दी थी। चेकिंग के दौरान टीम को एक ट्रक आता हुआ दिखायी दिया। ट्रक में मुर्गी को खिलाने का चारा लदा हुआ था। ट्रक को देख कर कोई नहीं कह सकता था कि इसमे अवैध रुप से शराब छिपायी गयी है। बस स्टैंड के पास लगे जाम के चलते ट्रक उसमे फंस गया। संयुक्त टीम को ट्रक से शराब की गंध आने लगी। इस पर टीम के सदस्यों को शक हुआ तो चालक से बोरों को खोल कर दिखाने को कहा। चालक आनाकानी करने लगा। इस पर टीम के लोगों को शक हो गया और चालक समेत ट्रक को सेवराई पुलिस चौकी लाया गया। ट्रक से जब मुर्गी के चारे का बोरा खोला गया तो उसमे थ्रेसर से मड़ई किया हुआ डंठल भी भरा हुआ था और जब डंठल को हटाया गयो तो उसके नीचे अंग्रेजी शराब छिपा कर रखी गयी थी। पुलिस ने ट्रक से कुल 900 पेटी शराब बरामद की है जिसकी अनुमानित कीमत 25 लाख रुपये बतायी जा रही है।
यह भी पढ़े:-बाहुबली ने मारी पलटी, कहा इस दल ने लड़ेंगे चुनाव
बिहार जा रही थी अवैध शराब
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जब से बिहार में शराब बंदी की है तब से तस्करी कर भारी मात्रा में शराब बिहार भेजी जा रही है। तस्कर आसानी से हरियाणा, पंजाब आदि राज्यों से सस्ते में अंग्रेजी शराब खरीदते हैं और शराब को किसी वाहन में छिपा कर बिहार भेज देते हैं। इसके लिए गाजीपुर, चंदौली, गोरखपुर आदि जिलों का प्रयोग किया जाता है। गहमर पुलिस को देवल व भदौरा रास्ते से बिहार में शराब भेजे जाने की शिकायत मिल रही थी जिसके आधार पर ही मुखबिरों का जाल बिछाया गया था।
यह भी पढ़े:-ऑनलाइन टीवी ने खोला बड़े गिरोह का राज, छह पकड़े गये