17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्बरता: पति ने काटे पत्नी के बाल, प्राइवेट पार्ट भी किया जख्मी

पीड़िता ने एएसपी को प्रार्थना पत्र देकर मांगा न्याय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Abhishek Srivastava

•

Updated: 19 Mar 2018, 9:15 PM IST

victim

victim

गाजीपुर. जनपद में एक दहेज लोभी पति द्वारा अपनी पत्नी के साथ रोंगटे खड़ी कर देने वाली घटना को अंजाम दिए जाने का मामला सामने आया है। दहेज की मांग पूरी ना होने पर पति ने पत्नी की जमकर पिटाई करने के साथ ही उसके बाल काट दिए। बर्बरता की हद पार करते हुए उसके शरीर को नाखून से नोंचा और प्राइवेट पार्ट को भी जख्मी कर दिया। अबला ने एएसपी ग्रामीण चन्द्र प्रकाश शुक्ल को प्रार्थना पत्र देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है। घटना जनपद के बरेसर थाना क्षेत्र के एक गांव की है।

तीन वर्ष की अपनी मासूम बेटी के साथ एएसपी दफ्तर पहुंची विवाहिता का आरोप है कि विदेश में नौकरी करने वाला उसका पति शादी के बाद से ही उसे दहेज में सोने की चेन एवं बाइक के लिए प्रताड़ित करता था। वह विदेश से लौटा, तब दहेज के लिए दबाव और बढ़ा दिया। मांग पूरी होते ना देख उसने बर्बरता पूर्वक पीटा और शरीर को जगह-जगह नाखून से नोंच डाला। उसके प्राइवेट पार्ट को जख्मी करने के साथ ही उसका बाल भी काट दिया। पीड़िता के अनुसार उसका मायका करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में है। उसकी शादी सन 2013 में हुई थी। शादी के बाद पति नौकरी करने विदेश लौट गया। विदेश से दोबारा लौटने के बाद पति और सख्त हो गया। वह अपने परिवार के सदस्यों के साथ उसके साथ प्रायः हर रोज मारपीट करने लगा।


हो चुकी है पंचायत, 11 को ही पहुंची थी ससुराल

विवाहिता ने इसकी शिकायत मायके वालों से की। मायका पक्ष ने बिरादरी की पंचायत करा मामला शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ससुराल पक्ष ने पंचों की भी नहीं सुनी और जबरिया विवाहित तथा उसकी पुत्री को मायके पहुंचा दिया। गत छह फरवरी को विवाहिता पुलिस के पास पहुंची, जहां महिला प्रकोष्ठ की पहल पर दोनों पक्षों के बीच सुलह समझौता हुआ और वह 11 मार्च को अपनी पुत्री के साथ ससुराल पहुंची थी।


पति समेत सात को किया नामजद

पीड़िता ने पति एवं ससुर समेत के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिसमें ससुर, देवर, दो ननद एवं चचेरे ससुर एवं चचेरी सास भी शामिल हैं।


एएसपी बोले, होगी कार्रवाई

एएसपी ग्रामीण चन्द्र प्रकाश शुक्ल ने इस सम्बंध में कहा कि मामले की तहकीकात की जा रही है। उन्होंने आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

By: Alok Tripathi