
रिपोर्ट:-आलोक त्रिपाठी
गाजीपुर. रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने एक बार फिर अपने संसदीय क्षेत्र के लोगों को बड़ी सौगात दी है। इस सौगात से लोगों का वर्षो पुराना सपना पूरा हो गया है। सौगात का फायदा लेने के लिए पहले दिन ही लोगों की भीड़ उमड़ गयी। लोगों ने ढोल-नगाड़े से ट्रेन का स्वागत किया।
यह भी पढ़े:-उमा भारती की राह पर चले सीएम योगी आदित्यनाथ , एक झटके में बदल गया सारा समीकरण
रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने अपने संसदीय क्षेत्र गाजीपुर को कई ट्रेन की सौगात दी है। गाजीपुर के जमानिया के लोगों की वर्षों से मांग थी कि उनके स्टेशन पर मुम्बई जाने के लिए ट्रेन मिल सके। अभी तक लोगों को बनारस जाकर यह ट्रेन पकडऩी होती है जिसके चलते घंटों का समय बर्बाद होता था। लोगों ने अपने सांसद व रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा से गुहार लगायी तो उन्होंने तुरंत ही लोगों की समस्या का समाधान किया। शुक्रवार को पाटलिपुत्र से चलकर लोकमान्य तिलक टर्मिनल जाने वाली लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस जब जमानिया स्टेशन पर रुकी तो लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं रह गया। लोग इतने खुश थे कि ढोल-नगाड़े बजा कर ट्रेन के ठहराव का स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने चालक व गार्ड का माला पहना कर स्वागत किया। इसके बाद कुछ लोग के सवार होने के बाद ट्रेन रवाना हुई। ट्रेन को रात में एक बजे आना था लेकिन वह शाम को चार बजे पहुंची थी।
यह भी पढ़े:-बसपा सुप्रीमो मायावती ने खेल दिया बड़ा दांव, बिखर जायेगी बीजेपी की सोशल इंजीनियरिंग

बड़ी सौगात है जमानिया पर मुम्बई जाने वाली ट्रेन का ठहराव
जमानिया रेलवे स्टेशन पर मुम्बई जाने वाली ट्रेन का ठहराव बहुत बड़ी बात है। अभी तक जमानिया से सीधे मुम्बई जाने की सुविधा नहीं थी, जबकि यहां से इलाज से लेकर व्यवसाय के लिए वहां जाने वालों की संख्या बहुत अधिक थी। मुम्बई जाने वाली ट्रेन का सौगात ने लोगों के वर्षों पुराने सपने को पूरा कर दिया है। यह ट्रेन भी बेहद खास है यूपी के मात्र दो स्टेशनों पर इसका ठहराव होता है इसके बाद यह मध्य प्रदेश में ही रुकती है। ट्रेन के ठहराव के समय स्थानीय लोग सहित बीजेपी नेताओं की भीड़ उमड़ी रही।
यह भी पढ़े:-अध्यक्ष बनते ही बीजेपी को चखा दिया चार हार का स्वाद, जानिए कहा हारे हैं चुनाव