16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मां- बाप ने अपने ही बेटे की कर दी निर्मम हत्या

राजेश की हत्या का वजह शराब पीकर माता पिता को आए दिन प्रताड़ित करता था
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Sarweshwari Mishra

•

Updated: 9 Nov 2018, 4:32 PM IST

Son murrder

Son murrder

गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर के बिरनो थाना इलाके के पलिया गांव में 6 नवम्बर को हुई राजेश की हत्या उसके मां बाप ने ही मिलकर की थी। जिसका खुलासा शुक्रवार को एसपी ग्रामीण ने एक प्रेस-कांफ्रेन्स किया। एसपी ग्रामीण चंद्र प्रकाश शुक्ला ने बताया कि राजेश की हत्या का वजह शराब पीकर माता पिता को आए दिन प्रताड़ित करता था।


बता दें कि जिन मा बाप को कोई औलाद न हो तो वह औलाद पाने के लिए ना जाने कितने मंदिर मस्जिद और दरगाह की चक्कर लगाते हैं ताकि उनके सुने आँगन में में भी किलकारीया गुजने लगे। वहीं कुछ ऐसे मां बाप भी होते हैं जो अपने बेटों की कारस्तानी की वजह से उसे मौत के घाट उतारना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला गाजीपुर के बिरनो थाना के पलिया गांव में 6 नवम्बर को हुआ था। उस दिन पुलिस को एक शव मिला था जिसको ईट से कूच और चाकू से वार कर मौत के घाट ही नही उतारा गया था बल्कि उसकी आंख निकालने का प्रयास किया गया था। तब यह घटना पुलिस के लिए एक पहेली बनी हुई थी। लेकिन पुलिस ने 2 दिन में ही हत्या का खुलासा करते हुए मृतक राजेश के माँ बाप को ही हत्या के मामले में गिरफ्तार कर पेश किया।

पुलिस के अनुसार राजेश के द्वारा शराब के लत के चलते पूरा परिवार परेशान हो गया था यहां तक कि अब राजेश बचे हुए खेत को बेचने के लिए दबाव बना रहा था जिस से परेशान होकर घटना के दिन इन लोगों ने पहले रस्सी से गला घोटा और फिर पड़ोसियों की मदद से उसे पास के धान के खेत में फेंक दिया इस दौरान इन लोगों ने ईट से सर को कुचने का भी प्रयास किया साथ ही चाकू से आंख के पास भी कई बार किए थे ताकि लोगों को लगे कि यह हत्या का मामला है लेकिन घटना के बाद जिस तरह से परिवार वालों ने घटना को लेकर व्यवहार की वही व्यवहार पुलिस के लिए शक पैदा किया और 2 दिन के पूछताछ में ही घटना का अनावरण हो गया। पुलिस ने इनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त चाकू और रस्सी भी बरामद कर लिया।