2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अवैध बूचडख़ाना बंद होने के बाद भी मुख्तार के गढ़ में इस मुस्लिम समाज का बीजेपी को समर्थन

नगर निकाय चुनाव में होगा भगवा पार्टी को लाभ, जानिए क्या है कहानी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Devesh Singh

•

Updated: 11 Nov 2017, 6:27 PM IST

अवैध बूचडख़ाना बंद होने के बाद भी मुख्तार के गढ़ में इस मुस्लिम समाज का बीजेपी को समर्थन

अवैध बूचडख़ाना बंद होने के बाद भी मुख्तार के गढ़ में इस मुस्लिम समाज का बीजेपी को समर्थन

गाजीपुर. बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गढ़ में एक मुस्लिम समाज ने नगर निकाय चुनाव में बीजेपी को समर्थन देने का ऐलान कर दिया है। खास बात है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के अवैध बूचडख़ाना बंद कराने के निर्देश के बाद इस समाज के लोग सड़क पर आ गये हैं। जानवरों को काट कर परिवार चलाने वाले इन लोगों के पास रोजगार का सख्त आभाव है। इसके बाद भी नगर निकाय चुनाव में इन लोगों ने बीजेपी को समर्थन देने का मन बना लिया है।
यह भी पढ़े:-सीएम योगी से मिलने पहुंचे बसपा के बाहुबली क्षत्रिय नेता ने ओढ़ा भगवा गमछा, उड़े सबके होश



हम बात कर रहे हैं गाजीपुर के बहादुरगंज नगर पंचायत क्षेत्र की। इस क्षेत्र के कुरेशी समाज के लोगों ने भारतीय जनता पार्टी का विरोध करने की जगह समर्थन देने की बात कही है। यहां के अध्यक्ष पद पर पिछले 15साल से रियाज अंसारी का कब्जा है। कभी सपा तो कभी बसपा के टिकट से रियाज अंसारी ने यहां का चुनाव जीता है। वर्तमान समय बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी की पार्टी रही कौएद से अध्यक्ष है। इस बार रियाज अंसारी ने बसपा के सीट से अपनी पत्नी को अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ाया है। बहादुर गंज के लोगों का मुख्य व्यवसाय पशुओं के मांस पर टिका था। इस क्षेत्र में वर्षो से स्लाटर हाउस बनाने की मांग है जो अभी तक पूरी नहीं हो पायी है। इसके चलते यहां के लोगों को अवैध बूचडख़ाने में पशुओं की काटने का काम करना पड़ता था जो सीएम योगी की सरकार आने के बाद से बंद हो गया है।
यह भी पढ़े:-बसपा को तगड़ा झटका, अखिलेश को चुनौती देने वाला बाहुबली बीजेपी में शामिल करने की तैयारी

क्षेत्रीय लोगों में स्लाटर हाउस नहीं बनने को लेकर नाराजगी है। एक ही व्यक्ति का अध्यक्ष पद पर 15 साल से कब्जा है और वह सपा व बसपा दोनों में रह चुके हैं इसके बाद भी आज तक स्लाटर हाउस नहीं बन पाया है। इस संदर्भ में नगर पंचायत अध्यक्ष रियाज अंसारी का कहना है कि हमने स्लाटर हाउस लगाने के लिए जमीन की बहुत खोज की है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिल पायी है। जनता इस बार मौका देती है तो जमीन खोज कर स्लाटर हाउस अवश्य बनवाया जायेगा।
यह भी पढ़े:-विरोधी दलों के लिए बनाये चक्रव्यूह में खुद फंसने लगी है बीजेपी

कुरैशी समाज में है जबरदस्त नाराजगी
कुरैशी समाज में स्लाटर हाउस नहीं बनने को लेकर जबरदस्त नाराजगी है। उनका कहना है कि हमे सिर्फ वोट बैंक समझा गया है, जबकि हम अपना अच्छा व खराब दोनों समझते हैं। कुरैशी समाज की नाराजगी से साफ है कि इस बार यहां पर बीजेपी के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशी को मुस्लिमों को वोट मिल सकता है यदि ऐसा होता है तो यहां के चुनाव परिणाम पर भी इसका निर्णायक प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़े:-भैरवाष्टमी पर करे काल भैरव के दर्शन, जन्मों के पापों से मिलेगी मुक्ति
गाजीपुर से आलोक त्रिपाठी की रिपोर्ट

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश