29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आईसीयू में भर्ती महिला से अश्लील हरकत, सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई घटना

परजिनों और ग्रामीणों के हंगामे के बाद अस्पताल संचालक और अज्ञात कर्मचारी पर मुकदमा दोनों अभी पुलिस की पकड़ से दूर, गिरफ्तारी के लिये गठित की गईं पुलिस टीमें
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Mohd Rafatuddin Faridi

•

Updated: 30 Mar 2021, 1:45 PM IST

Woman arrested

गांव में बैंकिंग सुविधा देने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

गाजीपुर. यूपी के गाजीपुर में इलाज करा रही महिला के साथ आईसीयू में अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया है। महिला के साथ आईसीयू में हुई अश्लील घटना सीसीटीवी कैमरे में भी रिकाॅर्ड हो गई। मामले में अस्पताल संचालक पर 120बी और अज्ञात कर्मचारी के खिलाफ 376 का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अब तक अस्पताल संचालक को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। सीओ का कहना है कि आरेपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस की टीमें गठित कर दी गई हैं, उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।


मामला गाजीपुर कोतवाली क्षेत्र में स्थित सिंह अस्पताल का है। जानकारी के मुताबिक सांस लेने में तकलीफ के बाद एक महिला को 24 मार्च को हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया था। वहां उसे आईसीयू में रखा गया, जहां आरोप है कि उसके साथ अश्लील हरकत की गई। बाद में जब महिला अस्पताल से डिस्चार्ज होकर घर पहुंची तो उसने इस बारे में अपने परिजनों को बताया। पीड़िता ने मीडिया के सामने आकर भी अपने साथ घटी घटना के बारे में भी बता दिया।


बात जब गांव वालों को पता चली तो 27 मार्च को नाराज ग्रामीणों ने वाराणसी-गोरखपुर नेशनल हाइवे 29 पर जमकर हंगामा किया और उसे जाम कर दिया। ग्रामीण और परिजन आरोपी कर्मचारी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग पर अड़े थे। कई घंटे यातायात बाधित रहा। इसकी जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पहुंची और लिखित आश्वासन के बाद जाकर जाम समाप्त हुआ।


सीओ सदर ओजस्वी चावला ने बताया कि पुलिस को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनमें घटना से संबंधित कुछ तथ्य रिकाॅर्ड हुए थे। पर वह स्पष्ट नहीं थे, फिर भी पीड़िता की तहरीर के हिसाब से कार्यवाही की जाएगी। उधर पीड़िता की तहरीर के आधार पर संचालक पर 120बी और अज्ञात कर्मचारी पर 376 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि दोनों को अभी गिरफ्तार नहीं किया जा सका है। सीओ सदर ने बताया की दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये पुलिस टीमें गठित की गई हैं, जल्द गिरफ्तारी होगी।

By Alok Tripathi

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग