
Murder
गाजीपुर. सीएम योगी आदित्यराज में ताबड़तोड़ एनकाउंटर से भी अपराधियों के हौसले पस्त होते नहीं दिख रहे हैं। गाजीपुर में शादी समारोह में जा रहे एक परिवार से चेन लूटने के लिए बदमाशों ने भतीजे व चाची को गोली मार दी है। चाची ने अपने भतीजे को बचाने के लिए बदमाशों के आगे हाथ जोड़ कर मिन्नत की थी लेकिन बदमाशों का दिल नहीं पसीजा और पहले भतीजे फिर चाची को गोली मार दी। मौके पर ही भतीजे की मौत हो गयी है जबकि चाची की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बनारस रेफर कर दिया गया है। घटना से नाराज ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया है। पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने इस घटना को चुनौती के रुप में ले लिया है जल्द ही अपराधियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात कही है।
यह भी पढ़े:-पुलिस एनकाउंटर में 35 गोली भी नहीं ले पायी थी इस माफिया की जान, आज लगा रहा अपना जीवन बचाने की गुहार
जौनपुर के चंदवक के मझली गांव निवासी सुनील राजभर के रिश्तेदारी में पांच मई को मिर्जापुर में शादी थी। गुरुवार की शाम को सुनील अपने भाई मनीष व सूरज के साथ चाची को लेकर बाइक से ही मिर्जापुर के लिए रवाना हो गया। परिवार के लोगों को क्या पता था कि यह सफर उनके लिए द ु:खों से भरा होने वाला है। दो बाइक पर चारों लोग निकल गये थे। एक बाइक पर मनीष व सुनील, जबकि दूसरे बाइक पर सूरज व उनकी चाची (शांति देवी)बैठी थी। बाइक सवार जैसे ही बहरियाबाद के मिर्जापुर गांव के पास बनी पानी की टंकी पर पहुंचे थे कि बाइक सवार दो बदमाशों ने ओवरटेक करके मनीष की बाइक को रोक कर सोने की चेन छीनने की कोशिश करने लगे। बाइक पर पीछे बैठा सुनील ने बदमाशों का विरोध किया। बदमाशों व सुनील के बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच दूसरे बाइक पर सवार सूरज व उसकी चाची भी मौके पर पहुंच गयी। बदमाशों को देखते हुए चाची ने भतीजे को छोड़ देने के लिए विनती की। हाथ जोड़ कर बदमाशों से भतीजे के लिए रहम की भीख मांगती रही। बदमाशों का दिल नहीं पसीजा और उन्होंने सुनील के सिर में गोली मार दी। गोली चलते ही शांति देवी मदद के लिए चिल्लाने लगी। बदमाशों ने शांति देवी के कमर में गोली मार दी। गोली से घायल शांति देवी वहीं पर गिर कर झटपटाने लगी। इसके बाद बदमाशों ने मनीष के गले से सोने की चेन छीनी और आराम से आजमगढ़ के लिए भाग निकले। गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने जब वहां की स्थिति देखी तो पुलिस प्रशासन पर भड़क गये। ग्रामीणों ने सड़क जाम कर अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर सड़क जाम खुलवाया।
यह भी पढ़े:-तूफान आने के साथ सच होने लगी ज्योतिष की भविष्यवाणी, इस तिथि तक लोगों को सावधान रहने की दी है सलाह
Published on:
4 May 2018, 12:40 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.