
गाज़ीपुर. नंदगंज थाना इलाके के देवकली बस स्टैण्ड के पास पिकअप और बस के बीच आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि, पिकअप के परखच्चे उड़ गए। वहीं पिकअप में सवार ड्राइवर समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन फानन में ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने 108 एम्बुलेंस के माध्यम से नजदीकी अस्पताल लाया गया। वहीं रास्ते मे 5 घायलों में से एक की मौत हो गई। जबकि अन्य चार लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बता दें कि, देवकली बस स्टैंड के पास ओवर टेक करने के प्रयास मे पिकअप व बस मे आमने सामने टक्कर होने से पिकअप मे सवार करीब आधा दर्जन यात्री घायल हो गये। जिसमें दो की हालत गंभीर हॆ सभी घायलों को इलाज के लिए सेदपुर व नंदगंज हास्पिटल भेजा गया। बस गाजीपुर से वाराणसी की ओर तथा सवारी से लदी पिकअप सैदपुर की ओर से गाजीपुर की ओर जा रही थी। वस स्टैण्ड पर पिकअप ओवर टेक करते समय सामने से आ रही बस से सीधे टकरा गई। जिससे मैजिक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी तथा बस का अगला भाग क्षतिग्रस्त हो गया। तत्काल 100 न० को सूचना दी गयी सभी घायलों इलाज के लिए हास्पिटल भेजा गया। फिलहाल पिकअप ड्राइवर की हालत गम्भीर बनी हुई है।
input- आलोक त्रिपाठी