गाजीपुर . लोकसभा चुनाव नतीजे आने के बाद जहां सत्ताधारी दल जीत के जश्न में डूबा है और विपक्षी हार के कारण तलाश कर रहे हैं इसी दौरान गाजीपुर में सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य विजय यादव उर्फ पप्पू यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गयी। विजय यादव को बाइक सवार बदमाशों ने उनेक घर पर चढ़कर गोली मारी, जिसेक बाद उन्हें वाराणसी के ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, लेकिन वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।