17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गाजीपुर
ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर
Play video

ट्रक ने ऑटो को मारी टक्कर, दो की मौत, पांच की हालत गंभीर

घायलों में दो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाजीपुर

•

image

Akhilesh Kumar Tripathi

•

Updated: 25 Feb 2018, 4:14 PM IST

गाजीपुर. नंदगंज थाना इलाके के कुसम्ही कलां के पास तेज रफ्तार ट्रक ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो सवार 7 लोगों में दो की मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हो गए। घायलों में दो की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।

 

वहीं हादसे के बाद नाराज ग्रामीणों ने गाजीपुर- वाराणसी नेशनल हाइवे 29 को जाम कर दिया और मुआवजे की मांग की। जानकारी के मुताबिक वाराणसी की तरफ से गाजीपुर आ रहा ट्रक और गाजीपुर से नंदगज जा रहा सवारी से भरा ऑटो कुसम्ही कलां के पास दोनों के बीच आमने सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। घटना में ऑटो के परखच्चे उड़ गए।

 

एसडीएम सदर विनय कुमार गुप्ता ने बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, सड़क हादसे से नाराज लोगों ने सड़क जाम कर मुआवजे की मांग की है। उनकी मांग को देखते हुए जो भी शासन की तरफ से संभव है मृतक के परिजनों और उसमें घायलों को मुआवजा देने की बात कही गई है, जिसके बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। वहीं ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद ट्रक समेत फरार हो गया।

 

BY- ALOK TRIPATHI

बड़ी खबरें

View All

गाजीपुर

उत्तर प्रदेश