गिरिडीह। जिले में एक महिला ने पुलिस के जवान जोसेफ पर शादी का झांसा देकर यौनशोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक आरोप लगाने वाली महिला अधेड़ है। पुलिस का कहना है कि महिला पति के साथ नहीं रहती है। जवान शहर में उसके साथ रहता था जैसा महिला का आरोप है। शिकायत मिलने के बाद नगर थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की तहकीकात शुरू कर दी।