
बृजभूषण सिंह फोटो सोर्स फेसबुक अकाउंट
Brijbhushan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह अपने बेबाक बयानों के लिए अक्सर चर्चा में रहते हैं। अब बाबा रामदेव को लेकर उनका एक बयान सामने आया है। पत्रकारों के सवाल पर बृजभूषण ने रामदेव को बहुत मजबूत आदमी बताते हुए कहा कि वह सिर्फ बाबा नहीं, बल्कि बड़े उद्योगपति हैं। उनके इस बयान पर अब बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए तीखा जवाब दिया।
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह एक बार फिर अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने योग गुरु बाबा रामदेव को लेकर अपनी बात रखी है। पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए बृजभूषण ने बाबा रामदेव को बहुत मजबूत आदमी बताया और उनके कारोबार का भी जिक्र किया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बाबा रामदेव सिर्फ बाबा नहीं हैं। बल्कि वह बहुत बड़े उद्योगपति भी हैं। उन्होंने कहा कि रामदेव ने बाबा का भेष धारण किया हुआ है। हालांकि, उन्होंने साफ कहा कि उन्हें इससे कोई आपत्ति नहीं है।
बृजभूषण ने बाबा रामदेव के स्वदेशी अभियान का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बाबा रामदेव ने स्वदेशी आंदोलन चलाया है। ऐसी कोई चीज नहीं है। जिसे उन्होंने बनाने की कोशिश न की हो। उन्होंने कहा कि शायद ही कोई ऐसा व्यापार हो, जिसमें बाबा रामदेव की पहुंच न हो।
हालांकि, बृजभूषण ने बाबा रामदेव के आंदोलनों को लेकर एक सलाह भी दी। उन्होंने कहा कि अगर बाबा रामदेव किसी मुद्दे को लेकर कोई आंदोलन खड़ा कर रहे हैं। तो उन्हें उस मुद्दे पर टिके रहना चाहिए।
अब बृजभूषण के इस बयान पर बाबा रामदेव की प्रतिक्रिया भी सामने आई है। योग गुरु ने बृजभूषण शरण सिंह के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जिन लोगों की सोच 'ओछी और घटिया' है। उनके बारे में वह कुछ नहीं कहना चाहते। बाबा रामदेव ने आगे अपने काम का जिक्र करते हुए सवाल किया कि स्वामी रामदेव क्या हैं। उन्होंने योग, आयुर्वेद और स्वदेशी के लिए क्या किया है। उन्होंने पतंजलि के उत्पादों का भी बचाव किया। रामदेव ने कहा कि उनके उत्पाद विश्वस्तरीय लैब में जांचे जाते हैं। किसी भी उत्पाद पर कोई सवालिया निशान नहीं है। उन्होंने कहा कि वह ओछी और घटिया बातें करने वाले लोगों के बारे में कुछ नहीं कहना चाहते। इस तरह बाबा रामदेव को लेकर बृजभूषण शरण सिंह के बयान और उसके बाद योग गुरु की प्रतिक्रिया ने एक बार फिर दोनों के बयानों को चर्चा में ला दिया है। दोनों के बयानों में एक-दूसरे के प्रति तीखे शब्द नजर आए।
Updated on:
28 Aug 2026 09:53 am
Published on:
28 Aug 2026 09:53 am
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
