
गोंडा शहर में मुस्लिम बच्चों ने बृजभूषण सिंह का किया जोरदार स्वागत फोटो सोर्स फेसबुक अकाउंट
Brij Bhushan Singh: बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को अपने गृह जिले गोंडा पहुंचे। उनके पहुंचने पर समर्थकों ने कई जगह जोरदार स्वागत किया। नवाबगंज के रास्ते पर एक मदरसे के बच्चों ने भी उनका फूल बरसाकर स्वागत किया। बच्चों ने उनके समर्थन में ‘शेर आया, शेर आया’ के नारे लगाए। इस दौरान मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग भी वहां मौजूद रहे। बृजभूषण शरण सिंह ने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। कुछ दूर तक पैदल उनके साथ चलते रहे।
बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह गुरुवार को गोंडा पहुंचे। उनके आगमन को लेकर समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिला। रास्ते में कई स्थानों पर लोगों ने उनका स्वागत किया। कुछ स्थानों पर उन्हें बुलडोजर से माला पहनाई गई। मदरसे के बच्चों ने भी बृजभूषण शरण सिंह का स्वागत किया। बच्चों ने फूल बरसाए और ‘शेर आया, शेर आया’ के नारे लगाए। इस दौरान मुस्लिम समाज के कुछ लोग भी स्वागत के लिए वहां मौजूद रहे।
बृजभूषण शरण सिंह ने भी अपनी गाड़ी से नीचे उतर कर लोगों का अभिवादन किया। शहर में प्रवेश करने के दौरान कई जगह समर्थक सड़क के किनारे खड़े दिखाई दिए। इस पूरे स्वागत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ महिला पहलवानों की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों से जुड़े मामले में अदालत से राहत मिलने के बाद उनके समर्थकों में उत्साह है। जिस भी क्षेत्र में निकल रहे हैं। वहां पर उनका समर्थक जोरदार स्वागत कर रहे हैं।
इससे पहले जब वह अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पहुंचे थे। तब वहां भी समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया था। वह चार्टर्ड विमान से अयोध्या पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर समर्थकों ने ढोल-नगाड़े बजाकर और नारे लगाकर उनका स्वागत किया।
अयोध्या से गोंडा तक उनके काफिले के रास्ते में कई जगह लोग मौजूद रहे। कुछ स्थानों पर बुलडोजर से फूल बरसाए गए। समर्थकों ने आतिशबाजी भी की। बड़ी संख्या में वाहन उनके काफिले के साथ चलते नजर आए। गोंडा पहुंचने के बाद बृजभूषण शरण सिंह लगातार अपने क्षेत्र के लोगों से मुलाकात कर रहे हैं। उनके स्वागत का सिलसिला भी जारी है। शहर में मदरसे के बच्चों द्वारा किए गए स्वागत ने लोगों का ध्यान खींचा। बच्चों के नारे लगाने और फूल बरसाने का वीडियो भी चर्चा में है। अपने बेवाक बयानों को लेकर मीडिया की सुर्खियों में रहने वाले बृजभूषण सिंह का जब मुस्लिम बच्चों ने जोरदार स्वागत किया। तो सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स बोले कि तस्वीरें कुछ और गवाह कर रही है।
Updated on:
21 Aug 2026 04:06 pm
Published on:
21 Aug 2026 04:05 pm
