इन दुर्घटनाओं में भी दी जाएगी सहायता-
इस दौरान सीएम ने पीड़ितों के जख्मों पर मरहम लगाते हुए कहा कि उनकी सरकार बाढ़ व अन्य दैवीय आपदाओं को लेकर बेहद संवेदनशील है। यही वजह है कि हमने सांप काटने, घर गिरने, नाव डूबने पर होने वाली जन दुर्घटनाओं सहित अन्य तमाम पहलुओं पर पीड़ितों को तुरंत आर्थिक सहायता मुहैया कराने का निर्णय लिया है। सीएम ने आगे कहा कि सरकार लोगों को हर तरह की सहायता पहुंचा रही है।