30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सिलेंडर विस्फोट से बड़ा हादसा, 8 की मौत, सीएम योगी ने जताया शोक

Cylinder Blast. वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी ठठेरपुरवा गांव निवासी नूरुल हसन के घर देर रात विस्फोट हो गया जिससे कि आठ लोगों की मौत हो गई। विस्फोट में मकान भरभराकर गिर गया। इससे 15 लोग मलबे के नीचे दब गए।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Karishma Lalwani

•

Updated: 2 Jun 2021, 10:29 AM IST

Cylinder Blast

Cylinder Blast

गोंडा. जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र के टिकरी ठठेरपुरवा गांव निवासी नूरुल हसन के घर देर रात विस्फोट हो गया जिससे कि आठ लोगों की मौत हो गई। विस्फोट में मकान भरभराकर गिर गया। इससे 15 लोग मलबे के नीचे दब गए। रात भर रेस्क्यू चलाकर 15 लोगों को निकाला गया। लेकिन सिर्फ सात ही बच पाए। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बाद जिला अस्पताल उपचार के लिए रेफर किया गया है। परिवारजन सिलेंडर विस्फोट होने की बात कह रहे हैं। आईजी डॉ. राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र समेत जिले के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच की। वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जनपद गोंडा में गैस सिलेंडर में विस्फोट की दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य तेजी से संचालित करने और घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री योगी ने जिलाधिकारी को दुर्घटना के कारणों की जांच कराकर आख्या उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया है।

सिलेंडर विस्फोट से हुई घटना

टिकरी के ठठेर पुरवा गांव निवासी नूरुल हसन के घर मंगलवार की रात करीब 10 बजे अचानक विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना भयानक था की पूरी छत भरभरा कर गिर गई। विस्फोट की आवाज इतनी तेज थी कि भीतर के घरों से भी लोग बाहर निकल कर देखने लगे। ग्रामीणों ने मलबे के नीचे फंसे लोगों को निकालना शुरू किया। 15 लोगों को मलबे के नीचे से निकाला गया। इनमें निसार अहमद (35), शमशाद (28), शायरुनिशा (35), रुबीना बानो (32), मोहम्मद शोएब (02), मेराज (11) व नूरी सबा (12) की मौत हो चुकी थी। शहबाज नामक एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो चुकी थी। वहीं नूरुल हसन, इरशाद अहमद, निजाम, रेहान अहमद,अलीशा, मोहम्मद जैद, गुलनाज बानो घायलों के नाम हैं। परिवारजन के मुताबिक खाना बनाते समय सिलेंडर विस्फोट होने से घटना हुई है। जबकि दूसरे छत पर सन का गोला बरामद हुआ है।

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर में हादसा, जर्जर मकान गिरने से दो की मौत, सात घायल

ये भी पढ़ें: काशी विश्वनाथ कॉरिडोर परिसर में जर्जर भवन के गिरने से दो मजदूरों की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक