यह भी बताते चलें कि गोण्डा लोकसभा में गोण्डा, मनकापुर, गौरा, मेहनौन और उतरौला विधानसभा में कुर्मियों की अच्छी खासी संख्या है, जिसमें उतरौला और गौरा विधानसभा में कुर्मी विधायक भी हैं। इन्हीं कुर्मी वोटों को लेकर बाराबंकी से आए बेनी प्रसाद वर्मा बाहरी होने के बावजूद कांगे्रस से सांसद चुने गए थे, लेकिन 2014 के भाजपा आँधी में बेनी प्रसाद वर्मा चुनाव हार गए। जिनके हारने का कारण भी कुर्मी मतदाता रहे हैं। कुर्मी मतदाताओं का कहना था कि बेनी वर्मा जिले के कुछ दलालों से घिर गए और वो दलालों, पट्टेदारों, ठेकेदारों की आँखों से कुर्मी मतदाताओं को देखने लगे थे। जिसमें चाहे विद्यालय को अनुदान की बात हो या फिर सोलर स्ट्रीट लाइट हो या फिर इण्डिया मार्का नल बांटने की बात या फिर सोलर लैम्प बांटने की बात हो। सभी दलालों के इशारे से बंटने लगे जिससे कुर्मी मतदाता नाराज हो गए थे।