29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

UP Nikay Chunav: बृजभूषण सिंह के सपा में आने पर बोले पूर्व मंत्री योगेश प्रताप- उनका स्वागत है

UP Nikay Chunav: बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह को सपा में शामिल होने को लेकर पूर्व मंत्री योगेश प्रताप सिंह बोले- पार्टी समुंदर है। वह पहले भी सपा में रह चुके हैं, वह आते हैं तो पार्टी में स्वागत है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Anand Shukla

•

Updated: 1 May 2023, 4:40 PM IST

brij_bhushan.jpg

योगेश प्रताप बोले- "बृजभूषण पहले भी सपा में रहे हैं, आते हैं तो स्वागत है।"

UP Nikay Chunav: बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के जंतर- मंतर पर पहलवान धरना दे रहे हैं। इसे लेकर अब राजनीति शुरू हो गई है। कई राजनीतिक दल खुलकर पहलवानों का साथ दे रहे हैं तो कई पार्टियां बृजभूषण सिंह पर बोलने से बच रही है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव अभी तक इस मामले पर चुप्पी साधे हुए हैं।

जंतर मंतर पर धरना दे रहे पहलवानों के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के ना खड़े होने पर बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने तारीफ की। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सच्चाई के साथ खड़े हैं। वो मुझे बचपन से जानते हैं और यूपी के ज्यादातर पहलवान यादव समाज से ही आते हैं, जो समाजवादी विचारधारा से हैं। उन सबको पता है कि हमारे नेताजी कैसे हैं।"

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: योगी के तीन मंत्रियों की इस मेयर सीट पर लगी प्रतिष्ठा, नगर पालिका में रहा है सपा का कब्जा
बीजेपी सांसद बृजभूषण सिंह ने अखिलेश यादव की तारीफ
अखिलेश यादव की तारीफ करने के बाद से कयास लगाए जा रहे है कि बृजभूषण शरण सिंह सपा में शामिल हो सकते हैं। इसे लेकर आज मीडिया ने सपा के पूर्व योगेश प्रताप सिंह सवाल किया। योगेश प्रता सिंह बोले- वह पार्टी में आते हैं तो स्वागत है। पार्टी समंदर है। इससे पहले भी वह सपा में रहे हैं। वहीं अखिलेश यादव कल गोरखपुर में बृजभूषण सिंह के मामले पर सवाल देने से बचते नजर आए।

जांच के लिए किया गया था कमेटी का गठन
23 अप्रैल से पहलवान भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ जंतर मंतर पर मोर्चा खोले हुए हैं। पहलवान बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में FIR दर्ज करने की मांग कर रहे हैं। इससे पहले 18 जनवरी को पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया था तब पहलवानों ने बृजभूषण शरण सिंह और कोच पर महिला पहलवानों का यौन उत्पीड़न, अभद्रता, क्षेत्रवाद जैसे गंभीर आरोप लगाए थे।

हालांकि, खेल मंत्रालय के दखल के बाद पहलवानों ने अपना धरना खत्म कर दिया था। तब खेल मंत्रालय ने पहलवानों द्वारा लगाए जा रहे आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया था। अब तीन महीने बाद पहलवान फिर धरना दे रहे हैं। पहलवानों ने अब कमेटी पर ही सवाल खड़े किए हैं।

यह भी पढ़ें: UP Nikay Chunav: ब्रजेश पाठक बोले- अखिलेश की चलाई मेट्रो में ना लिफ्ट थी ना सीढ़ी, सपा मतलब गुंडई, दंगा करना