
मंदिर के पुजारी को सोते वक्त मारी गोली, लखनऊ ट्रॉमा सेंटर भर्ती
गोंडा. उत्तर प्रदेश के गोंडा में एक पुजारी पर सोते वक्त हमला किया गया है। राम जानकी मंदिर पुजारी सम्राट दास को शनिवार देर रात गोली मारी गई है। यह घटना इटियाथोक थाना अंतर्गत तिर्रे मनोरमा की है। डॉक्टरों ने घायल स्थिति में उन्हें लखनऊ रेफर कर दिया। यहां उनकी हालत नाजुक बताई गई है। दरअसल, बदमाशों ने मंदिर परिसर में घुसकर पुजारी को गोली मारी है। जमीन विवाद को लेकर उन पर हमला हुआ है। इससे पहले भी उन पर जमीन विवाद को लेकर हमले हो चुके हैं।
जमीन पर भू माफियाओं की नजर
मंदिर की जमीन पर भू माफियाओं की नजर है। इसी जमीन को लेकर अक्सर महंत और उन्हें गोली मारने वाले आरोपियों के बीच विवाद था। पहले भी उन पर हमले किए गए हैं। प्रधान अमर सिंह समेत कई लोगों पर महंत ने हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस के आलाधिकारी मामले की कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी गई है।
बागपत में भी साधु पर हमला
गोंडा से पहले बागपत में एक साधु पर हमला किया गया। यहां यमुना नदी से साधु का शव मिलने से शनिवार को सनसनी फैल गई। साधु के शरीर पर चोट के कई निशान भी मिले हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया, मगर साधु की पहचान नहीं हो पाई।
Updated on:
11 Oct 2020 12:07 pm
Published on:
11 Oct 2020 12:07 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
