जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के तहत फील्ड ट्रेनरों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 7 अक्टूबर से लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में आयोजित किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण का उद्देश्य जनगणना से जुड़े कार्यों के लिए कर्मचारियों को तैयार करना है। ताकि आगे की प्रक्रिया को व्यवस्थित तरीके से पूरा किया जा सके। प्रशिक्षण में शामिल होने के लिए संबंधित कर्मचारियों को उपस्थित रहना था। इसके बावजूद 11 कर्मचारी निर्धारित प्रशिक्षण कार्यक्रम में अनुपस्थित पाए गए। अधिकारियों के मुताबिक, कुछ कर्मचारी 7 अक्टूबर की दूसरी पाली में गैरहाजिर रहे, जबकि कुछ कर्मचारी 7 और 8 अक्टूबर को प्रशिक्षण में शामिल नहीं हुए।