
Yogi Pooja
गोण्डा. सूबे की राजधानी लखनऊ से सटे गोंडा जिले के उमरीबेगमगंज इलाके में एक युवक सोनू ठाकुर की उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को लेकर दीवानगी इस कदर बढ़ी हुई है कि वह उनको भगवान की तरह पूजने लगा है। यह युवक सन् 2007 में योगी आदित्यनाथ से इतना प्रेरित हुआ कि उसने पूरी की पूरी योगी चालीसा ही रच डाली। योगी को लेकर इस युवक की ऐसी आस्था है कि यह बाकायदा योगी की पूजा करता है और सुबह शाम योगी चालीसा का पाठ करता है।
यही नहीं दीवानगी का आलम यह है की सोनू ठाकुर बाकायदा पूजा पाठ करता हैं। साथ ही अपने सहयोगियों के साथ योगी की आरती भी करता है। पिछले काफी दिनों से योगी आदित्यनाथ में इस युवक की घोर निष्ठा है। उनसे प्रेरित होकर सामाजिक, धार्मिक और अन्य कार्यों में वो भाग लेते है। सोनू अपने तमाम सहयोगियों के साथ सफाई अभियान, गऊ सेवा और अन्य कार्यों में सहयोग करते हैं। इस युवक के मुताबिक योगी से वह इतना प्रेरित है कि अब तो पूरा जीवन बस योगी के बताये रास्ते पर ही चलने की बात कर रहा है।
एक और रहा योगी का दिवाना
योगी सरकार बनने से पूर्व भी तरबगंज तहसील के बेलसर बाजार में एक युवक मोबाइल के टावर पर चढ़ गया और घण्टों ताण्डव करता रहा और योगी जिन्दाबाद का नारा लगाता रहा। जिसको देखने के लिए हजारों की संख्या वहाँ एकत्रित हो गई। पुलिस फोर्स भी आ गई और लोग युवक से उतर जाने की मिन्नते करते रहे। लेकिन युवक एक बात भी सुनने को तैयार नहीं था। फिर से उसके मित्रों को और परिजनों को मौके पर बुलाया गया। लाउडस्पीकर की व्यवस्था की गई जिससे वह आसानी से बात सुन सके। आखिरकार युवक टावर से नीचे उतरा जिसे पुलिस अपने अभिरक्षा में ले गई और उससे पूछा की कि आखिर टावर पर चढ़ने का क्या कारण था। उसने बताया कि योगी आदित्? नाथ ?? को मुख्यमंत्री बनाया जाये। जिसके एक सप्ताह के अन्दर ही येागी आदित्यनाथ को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया गया था।
Published on:
29 Mar 2018 07:53 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
