30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ससुराल वालों के साथ विवाहिता ने किया एेसा कि दरवाजा खोल नजारा देख सभी रह गए दंग

ससुराल वालों के साथ विवाहिता ने किया एेसा कि दरवाजा खोल नजारा देख सभी रह गए दंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 10 Nov 2017, 11:35 AM IST

gonda

Gonda suicide

गोण्डा. आखिर उसने ऐसा क्या किया कि उसे फांसी लगाकर जान देनी पड़ी। मामला बभनान नगर पंचायत के सुभाष नगर वार्ड का है, जहां एक नवविवाहिता का शव छत की कुंडी से लटकता पाया गया है। मामले में गौर पुलिस ने विवाहिता के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया है।

थाना क्षेत्र के कनिकापुर गांव के रामगोपाल यादव की लड़की बिंदू यादव (25) की शादी जून 2014 में बभनान कस्बे के सुभाष नगर वार्ड में अर्जुन यादव के लड़के मनोज कुमार यादव के साथ हुई थी। गुरुवार को सुबह में जब कमरा नहीं खुला तो परिवार के लोगों ने दरवाजा तोड़ कर खोला तो देखा की बिंदु की लाश छत की कुंडी से लटक रही थी।

यह घटना देख सभी के हाथ पांव फूल गए और इसकी सूचना लड़के के पिता अर्जुन यादव ने मोबाइल के जरिए लड़की के पिता को दी। इस पर लड़की के पिता रामगोपाल यादव ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सीओ हरैया सतीश शुक्ल प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव व चौकी प्रभारी बभनान संतोष मिश्र ने शव को अपने कब्जे में ले लिया और घटना की वीडियोग्राफी कराकर हर पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दिए तहरीर में लड़की के पिता रामगोपाल यादव ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से मेरी लड़की को लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था और हमेशा गाड़ी की मांग की जा रही थी। इससे खुद लड़के के परिवार के लोगों ने मेरी लड़की की हत्या कर छत की कुंडी से लटका दिया हैं।

इस मामले में रामगोपाल यादव की तहरीर पर पति मनोज कुमार यादव पिता अर्जुन यादव सहित चार लोगों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित हत्या करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।