13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के हत्थे चढ़े मूर्तियों को लूटने वाले तस्कर, सात करोड़ रुपये कीमत की अष्टधातु मूर्ति भी बरामद

जनपद गोंडा में पुलिस ने मूर्तियों को लूटने वाले बड़े गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया।
less than 1 minute read
Google source verification
पुलिस के हत्थे चढ़े मूर्तियों को लूटने वाले तस्कर, सात करोड़ रुपये कीमत की अष्टधातु मूर्ति भी बरामद

पुलिस के हत्थे चढ़े मूर्तियों को लूटने वाले तस्कर, सात करोड़ रुपये कीमत की अष्टधातु मूर्ति भी बरामद

गोंडा. जनपद गोंडा में पुलिस ने मूर्तियों को लूटने वाले बड़े गिरोह के सात सदस्यों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की एक बेशकीमती अष्टधातु की मूर्ति भी बरामद की है, जिसकी अन्तरराष्ट्रीय बाजार में तकरीबन 7 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। वहीं मूर्ति के दोनों हाथ कटे हुए है। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्तों के कब्ज़े से एक बोलेरो गाड़ी, दो अवैध तमंचा और एक देसी बंदूक भी बरामद की है।


मंदिर में करने जा रहे थे डकैती

गोंडा केअपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार ने बताया कि कोतवाली नगर, स्वाट और निगरानी टीम ने मिलकर गोंडा जिले के थाना धानेपुर स्थित सतनामी पुरवा राम जानकी मंदिर में डकैती करने के लिए जाते समय करिया सिंह, रोहित सिंह, राजकुमार घरुक, मो. तालिब अंसारी, अजितेश कुमार सिंह और दीप चंद गौण नाम के अपराधियों को गिरफ्तार किया है।

बेशकीमती मूर्ति बरामद

महेंद्र कुमार के मुताबिक गोंडा के करनैलगंज के रहने वाले सोनार जावेद के पास पुलिस ने बेशकीमती मूर्ति बरामद की है। सोनार जावेद को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। फिलहाल 7 करोड़ की मूर्ति के साथ 7 तस्कर पुलिस की गिरफ्त में हैं। ये सभी तस्कर अंतर्जनपदीय हैं। इसके अलावा इन लोगों के द्वारा सिद्धार्थ नगर के बढनी क्षेत्र के राम जानकी मंदिर और गोंडा जिले के कर्नलगंज में संतोषी माता मंदिर में भी मूर्ति चोरी करने की योजना काफी दिनों से बनायी जा रही थी। एएसपी के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उन्होंने कई बार यहां की रेकी भी की थी।

बड़ी खबरें

View All

गोंडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग