7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की खोली पोल, 70 ग्राम पंचायतें रडार पर

70 ग्राम पंचायतों के पैतीस सौ आवास जांच के रडार पर सीडीओ ने टीम गठित कर दिये जांच के आदेश।

less than 1 minute read
Google source verification
PM Awas Yojana

गोण्डा. प्रधानमंत्री आवास में अनियमितता की शिकायत पर जांच के बाद परत दर परत घोटाले की पोल खुलने के बाद मुख्य विकास अधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिन ग्राम पंचायतों में 25 से ज्यादा आवास आवंटित किये गये हैं। ऐसी 70 ग्राम पंचायतों के 35 सौ आवासों की जांच करने के जिला स्तरीय सोलह टीमों का गठन कर जांच के आदेश दिये है।

बताते चलें कि झंझरी विकास खण्ड के गोण्डा गिर्द में 80 में 11 अपात्र, सेलहरी में स्वर्ग सिधार गये तीन मृतकों को तथा मुजेहना के जिगना में 58 में 11 अपात्र, नवाबगंज के कल्यानपुर ग्राम पंचायत में 48 के सापेक्ष 29 अपात्र व्यक्तियों को आवास दिये जाने की पोल खुलने के बाद सीडीओ की निगाहें तन गयी हैं।उन्होंने 25 से अधिक आवास पाने वाली 70 ग्राम पंचायतों के 35 सौ आवास की जांच के लिए जनपद स्तरीय अधिकारियों की तीन सदस्यीय टीम गठित कर एक सप्ताह के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है।

माना जा रहा है कि ग्राम पंचायतों में जांच केबाद करीब 16 सोलह ग्राम पंचायत अधिकारी 70 रोजगार सेवक व 10 एडीओ एसबी पर कार्रवाई होना तय माना जा रहा है।कारण इन्हीं लोगों की लापरवाही के चलते अपात्र आवास पाने में सफल रहे है।

किन ग्राम पंचायतों में कौन अधिकारी करेंगे जांच

झंझरी विकास खण्ड की ग्राम पंचायत गिर्द गोण्डा में 80 आवास जमदरा में 45 मधई में 42 छाछपारा कानूनगो में 41आवासों की जांच के लिए जिला विद्यालय निरीक्षक जिला विकलांग कल्याण अधिकारी सहायक विकास अधिकारी आईएसबी पंडरी कृपाल में टिकरिया के 36 निगवाबोध 27, खैरा 25, दरियापुर हरदोपट्टी के 24 आवासों की जांच के लिए जिला कृषि अधिकारी पंचायत राज अधिकारी सहायक विकास अधिकारी आईएसबी मुजेहना विकास खण्डजिगनामें58 भोरहा में 27, लखनीपुर में 26, पेडारन में 41 आवास की जांच के लिए उपायुक्त श्रम एवं रोजगार जिला सहायक निबन्धक सहायक विकास अधिकार आईएसबी मुजेहना रुपईडीह के देवतहा 36, सहजनवा 34, सिसईजंगल 32, पूरे पाठक 3 आवासों की जांच जिला प्रोबेशन अधिकारी अधिशासी अभियन्ता जल निगम सहायक विकासअधिकारी आईएसबी रुपईडी इटियाथोक विकास खण्ड के लक्ष्मनपुर लाल नगर 37, जानकी नगर 24 दुलहनपुर 23, र्मडीह कला 23, आवास की जांच सहायक निदेशक रेशम सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई सहायक विकासअधिकारी आईएसबी इटियाथोक मनकापुर ब्लाक में धुसवाचाँद 54, पंचुपती जगतापुर 42, बक्सरा आज्ञाराम 35, भिटौरा 35, आवास की जांच अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माण विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी सहायक विकासअधिकारी मनकापुर छपिया के सैजलपुर में 29, कोटखास 28, वीरापुर 26, आवास की जांच अधिशासी अभियन्तानिर्माण खण्ड सहायक अभियन्ता जल निगम सहायक विकास अधिकारी बभनजोत के केशव नगर ग्रन्ट में 75, कूकनगर ग्रन्ट में 70, दौलतपुर ग्रन्ट 36, मोकलपुर 35, की जांच एई पैक्स पैड अधिशासी अभियन्ता लोक निर्माणविभाग खण्ड दो सहायक विकास अधिकारी बभनजोत, करनैलगंज में गौरा सिंहपुर 36, पूरेअंगद 28, कटराशहबाजपुर 27, कूरी 26 अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत गोण्डा अधिशासी अभियन्ता पीआईयू प्रथम सहायकविकास अधिकारी कर्नेलगंज कटरा बाजार में पूरे बदल 59, रामापुर 53, नरायनपुर कला 48, सरैया 47, जिला बेसिकशिक्षाधिकारी जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत कटरा जांच करेंगे।

इस सम्बन्ध में मुख्य विकास अधिकारी दिव्या मित्तल ने बताया कि जांच टीमे गठित कर जांच के आदेश दिये गयेथे जिनकी जांच पूरी हो गई है और अपात्र लोगों को आवास देने का मामला प्रकाश में आया है। उन पर कार्यवाही कीजा रही है।

ये भी पढ़ें

image