वीडियो सामने आने के बाद प्रदेश सरकार के गन्ना विकास एवं चीनी मिल राज्यमंत्री संजय सिंह गंगवार ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने सवाल किया कि जब नवरात्रि के दौरान मांस की दुकानों को बंद रखने की बात कही जा रही है, तो नॉनवेज पार्टी कैसे हुई और मांस कहां से आया? मंत्री ने कहा कि सांसद ही नवरात्रि में नॉनवेज खा रहे हैं, तो कार्यकर्ता से क्या उम्मीद की जाए। उन्होंने इसे सपा की कथनी और करनी में अंतर बताया और जिलाधिकारी को पत्र लिखकर मामले में कार्रवाई की मांग की।