मोबाइल बरामद करने में नगर कोतवाली पुलिस ने सबसे ज्यादा 55 फोन खोजे। नोडल टीम ने 53 मोबाइल बरामद किए। इसके अलावा कर्नलगंज से 21, खोड़ारे से 16, इटियाथोक से 13 और खरगूपुर, धानेपुर, नवाबगंज, वजीरगंज तथा तरबगंज से 10-10 मोबाइल बरामद किए गए। उमरीबेगमगंज से सात मोबाइल मिले। कटराबाजार, कौड़िया, परसपुर और मोतीगंज से छह-छह, मनकापुर से पांच, छपिया से चार और कोतवाली देहात से तीन मोबाइल बरामद किए गए।