भाजपा नेता ने अपने बयान में पाकिस्तान, बांग्लादेश, अफगानिस्तान और श्रीलंका का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि कुछ लोग भारत को भी ऐसे हालात की ओर ले जाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जब सरकार को गिराना संभव नहीं है, तो देश को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है।बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि उन्हें इसके पीछे एक साजिश नजर आती है। उन्होंने इस आरोप को खुलकर दोहराते हुए कहा कि देश का माहौल खराब करने के प्रयासों के पीछे सुनियोजित रणनीति हो सकती है।