26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

टीईटी परीक्षा 2018- परीक्षार्थियों के लिए बेहद जरूरी है यह जानकारी

18 नम्बर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक रणनीति तैयार की गई है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Abhishek Gupta

•

Updated: 15 Nov 2018, 10:57 PM IST

TET exam 2018

TET exam 2018

गोण्डा. गोण्डा में 18 नम्बर को होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी को पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक रणनीति तैयार की गई है। डीएम कैप्टेन प्रभान्शु श्रीवास्तव व एसपी लल्लन सिंह ने अधिकारियों के साथ जिला पंचायत सभागार में अधिकारियों और शिक्षकों के साथ बैठक कर परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने की रणनीति तय की है।

31 परीक्षा केंन्द्रों पर होगी परीक्षा-

18 नवम्बर को होने वाली टीईटी परीक्षा में जनपद गोण्डा के 19,706 परीक्षार्थी परीक्षा देगें जिनमें 13406 प्राइमरी के लिए तथा 6300 परीक्षार्थी उच्च प्राथमिक विद्यालयों के लिए परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के प्राइमरी के नगर क्षेत्र में परीक्षा केन्द्र बनाएं गए हैं, जिनमें से 21 केन्द्रों पर प्राइमरी की परीक्षा प्रथम पाली में तथा उच्च प्राथमिक के लिए 10 केन्द्र सहित कुल 31 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर साढ़े बारह बजे तक तथा द्वितीय पाली की परीक्षा ढाई बजे से सांय पांच बजे तक होगी।

इनकी देख-रेख में होगी परीक्षा-

पारदर्शिता के साथ परीक्षा सम्पन्न कराने के लिए 31 स्टेटिक मजिस्ट्रेटों व शिक्षा विभाग के 31 पर्यवेक्षकों की तैनाती की जाएगी है। केन्द्रों के प्रबन्धकों/ व्यवस्थापकों व अधिकारियों के साथ बैठक में जिलाधिकारी कैप्टन प्रभांशु कुमार ने स्पष्ट निर्देश दिया कि टीईटी परीक्षा पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न कराई जाएगी।

क्या-क्या होंगे सुरक्षा के प्रबंध

पुलिस अधीक्षक लल्लन सिंह ने सुरक्षा प्रबन्धों की जानकारी देते हुए बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर एक एसआई तथा सात पुलिसकर्मी जिनमें तीन महिला आरक्षी तथा चार पुरूष आरक्षी तैनात रहेंगेे। इसके अलावा प्रत्येक चार परीक्षा केन्द्र के सापेक्ष एक सेक्टर मजिस्ट्रेट व एक एसओ सचल दल के रूप में लगातार भ्रमणशील होकर परीक्षा पर नजर रखेगें। प्रत्येक स्टेटिक मजिस्ट्रेट के साथ दो पुलिस आरक्षी अतिरिक्त रूप से तैनात रहेगें।