7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

दो बच्चों की मां को हुआ फेसबुक पर प्यार, फिर देखिए पति के खिलाफ क्या कर डाला

दो बच्चों की मां को हुआ फेसबुक पर प्यार, फिर देखिए पति के खिलाफ क्या कर डाला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोंडा

•

image

Ruchi Sharma

•

Updated: 8 Dec 2017, 12:30 PM IST

facebook crime

facebook

गोंडा. इश्क पर जोर नहीं यह कहावत को स्थानीय थाने की एक शादीशुदा दो बच्चों की मां ने तब सार्थक कर दिखाया जब फेसबुक के जरिये उसने पटना निवासी एक युवक से प्यार को ही नहीं परवान चढ़ाया बल्कि युवक के पकड़े जाने पर उससे मिलने हवालात तक पहुंच गयी। मगर दो दिलों का रिश्ता तब टूटकर बिखर गया जब थाने की पुलिस ने लुधियाना में रह रहे उसके पति को बुलाकर उसे सौंप दिया।

अवगत हो कि स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव की शादी शुदा दो बच्चों की मां को देखते ही देखते फेसबुक पर जुड़े पटना निवासी संजय से दोस्ती की पींग इस कदर बढ़ी कि एक दूसरे को वो प्यार करने लगे। कहते हैं प्यार अंधा होता है जो रिश्तों की दीवार नहीं देखता। ठीक ऐसा ही इस महिला ने किया, जिसने पति पत्नी के पवित्र रिश्ते को ताक पर रखकर प्यार की डोर को आगे बढ़ाया।

बताते चलें कि महिला का पति लुधियाना रहता रहता था, जिस कारण अचानक महिला को लुधियाना जाना पड़ा। उक्त खबर को सुनकर प्रेमी संजय फूला नहीं समाया और वह भी लुधियाना पहुंच गया। अवगत हो कि कुछ दिनों बाद महिला को गांव आना पड़ा, प्रेम अगन यूं बढ़ चुका था कि इन्हें समाज की भी परवाह न रही, और संजय भी महिला के घर आकर रहने लगा।

कहावत है कि सच्चाई छिप नहीं सकती, वो एक न एक दिन खुल ही जाती है। उक्त व्यक्ति की घिनौनी हरकतों को देख लोगों का शक यकीन में बदल गया और डॉयल 100 पुलिस को बुलाकर उसे पकड़वा दिया। जहां हवालात में उसने सारे जुर्म कबूल किये, चर्चा है कि महिला उसे छुड़ाने वहां भी पहुंची थी।

क्या कहते है थानेदार

प्रकरण के सन्दर्भ में थानाध्यक्ष विनय कुमार सरोज ने बताया कि लॉकअप में बंद दोषी संजय पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान किया गया जबकि महिला को लुधियाना से आये उसके पति को सौंप दिया गया है।