गोपालगंज। पूर्वोतर रेलवे के बहुप्रतीक्षित छपरा-थावे रेलखंड पर छपरा कचहरी से मशरक स्टेशन के बीच आज ट्रेन परिचालन की दुबारा शुरुआत हुई। इस हिस्से में ट्रेन का परिचालन 21 महीने के लंबे अंतराल के बाद शुरु हो सका। जानकारी के अनुसार इलाके में पहले छोटी लाइन थी जिसे बड़ी लाइन में परिवर्तित किया गया है। ट्रेन का परिचालन शुरू होने से सारण जिले के उत्तरी भाग के लोगों में खुशी लौट आयी। सुगम एवं सस्ती यात्रा के लिये रेल मंत्री, मंत्रालय एवं इससे जुड़े मंत्री एवं अधिकारियों के प्रति आम लोगों ने धन्यवाद दिया।