2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Nikay chunav live: गोरखपुर नगर निगम के 16.7 प्रतिशत व नगर पंचायतों के 22.7 प्रतिशत ने किया मताधिकार का प्रयोग

गोरखपुर नगर निगम के लिए पड़ रहे मतों की गति में अभी तक कोई ख़ास उत्साह देखने को नहीं मिल सका
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 22 Nov 2017, 2:17 PM IST

गोरखपुर। गोरखपुर नगर निगम के लिए पड़ रहे मतों की गति में अभी तक कोई ख़ास उत्साह देखने को नहीं मिल सका है। नगर निगम क्षेत्र के लिए एक मेयर, 70 वार्ड पार्षदों और आठ नगर पंचायतों में हो रहे मतदान में पहले चार घंटे में गोरखपुर शहर में 16.7 प्रतिशत मतदान हुआ है। जबकि नगर पंचायतों में 22.7 प्रतिशत मत पड़ चुके हैं। गोरखपुर शहर में पहले दो घंटों में 7.7 प्रतिशत वोट पड़े थे। वहीं, नगर पंचायत क्षेत्रों में पहले दो घंटों में 9.6 प्रतिशत।
सुबह 11.30 बजे तक का मतदान प्रतिशत
नगर निगम के जोनल मजिस्ट्रेटों के मुताबिक जोन नंबर एक में 13 प्रतिशत, जोन नंबर दो में 11.5 प्रतिशत, जोन नंबर तीन में 21 प्रतिशत, जोन नंबर चार में 18 प्रतिशत और जोन नंबर पांच में 14 प्रतिशत वोटिंग हुई है।
इसी तरह से जोन नंबर छः में 22 प्रतिशत, जोन नंबर सात में 21 प्रतिशत, जोन नंबर आठ में 12 प्रतिशत, जोन नंबर नौ में 19 प्रतिशत, जोन नंबर दस में 16 प्रतिशत और जोन नंबर 11 में 15 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
उधर, नगर पंचायत सहजनवा में 16 प्रतिशत, नगर पंचायत संग्रामपुर उनवल में 23 प्रतिशत, बांसगांव नगर पंचायत में 24.8 तो नगर पंचायत गोला बाजार में 23.8 प्रतिशत वोटिंग पहले दो घंटों में हुई है। बड़हलगंज में 23 प्रतिशत मतदान हुआ है तो मुंडेरा बाजार नगर पंचायत में 24.4, नगर पंचायत पीपीगंज में 23 और पिपराइच में 24 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

सुबह 9.30 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
नगर निगम के जोनल मजिस्ट्रेटों के मुताबिक गोरखपुर शहर के जोन नंबर एक में 4.00 प्रतिशत, जोन नंबर दो में 4.50 प्रतिशत, जोन नंबर तीन में 11 प्रतिशत, जोन नंबर चार में 7.20 प्रतिशत और जोन नंबर पांच में 7.00 प्रतिशत वोटिंग हुई है। इसी तरह से जोन नंबर छः में 09 प्रतिशत, जोन नंबर सात में 09 प्रतिशत, जोन नंबर आठ में 08 प्रतिशत, जोन नंबर नौ में 10 प्रतिशत, जोन नंबर दस में 08 प्रतिशत और जोन नंबर 11 में 07 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।
उधर, नगर पंचायत सहजनवा में 9 प्रतिशत, नगर पंचायत संग्रामपुर उनवल में 8 प्रतिशत, बांसगांव नगर पंचायत में 10 तो नगर पंचायत गोला बाजार में 8 प्रतिशत वोटिंग पहले दो घंटों में हुई है। बड़हलगंज में 12 प्रतिशत मतदान हुआ है तो मुंडेरा बाजार नगर पंचायत में 9, नगर पंचायत पीपीगंज में 12 और पिपराइच में 9 प्रतिशत वोटिंग हो चुकी है।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश