गोरखपुर. अभिनेता व गोरखपुर से सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) को संसद में सबसे ज्यादा प्रश्न पूछने पर देश में 24वां व प्रदेश में पहला स्थान मिला है। यह रैंकिंग उन्हें संसद की तरफ से जारी विभिन्न मानकों के आधार पर दी गई है। रवि किशन ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर की जनता के प्रति आभार व्यक्त किया।